Vastu Shastra Tips: आपके साथ कभी न कभी ऐसा जरूर हुआ होगा, पूरी रात सोने के बाद भी आप थका हुआ, भारी या सुस्त महसूस करते हुए उठे हों? यह काफी निराशाजनक हो सकता है, खासकर जब आप अपने दिन की शुरुआत अच्छे से करना चाहते हों.
लेकिन कभी-कभी यह केवल आपकी नींद की अवधि पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि, आपकी ऊर्जा आपके आसपास के वातावरण से कैसे मेल खाती है? आपकी सुबह की आदतें और आपके घर में ऊर्जा का प्रवाह आपके पूरे दिन को प्रभावित कर सकता है.
भारतीय वैदिक विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष और संस्थापक गुरुदेव विक्रांत जैन के मुताबिक, वास्तु सिद्धांतों के मुताबिक, अगर आपकी सुबह की दिनचर्या व्यवस्थित होगी, तो आपके जीवन खुद ब खुद संतुलित, एकाग्र और ऊर्जावान होने लगेगा. इस लेख के माध्यम से बताया गया है कि, आप अपनी राशि के अनुसार कैसे सामंजस्य (harmony) प्राप्त कर सकते हैं?
मेष राशि (Aries)
यदि आपकी राशि मेष है, तो आपकी ऊर्जा गति से पोषित होती है. आप अपनी सुबह की शुरुआत जोरदार व्यायाम या ठंडे पानी से नहाकर बिखरे हुए विचारों को केंद्रित कार्यों में बदलने में सहायता मिलेगी. आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए घर के दक्षिण-पूर्वी भाग में लाल या नारंगी रंग का कुछ खास तत्व लगाएं.
पूर्वी दीवार पर तांबे का सूर्य लटकाने से नेतृत्व क्षमता में वृद्धि के साथ अवसर के नए मौके प्राप्त होंगे. इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा प्रदान होगी.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के शांति और स्थिरता सर्वोपरि है. अपने दिन की शुरुआत सादे, साफ नाश्ते और नहाने के साथ करें ताकि जिद्दी प्रवृत्तियों को शांत करने में मदद मिल सके.
अपने कमरे के बीच भाग में भारी फर्नीचर रखने से बचें ताकि ऊर्जा का प्रवाह सुचारू रूप से जारी रहे. उत्तर दिशा में एक कटोरी साफ पानी के अंदर क्रिस्टल कमल रखने से मन शांत रहता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आपका मन हमेशा एक्टिव रहता है, इसलिए सुबह इसे शांत करना बेहद जरूरी है. डायरी लिखना या पढ़ना आपके विचारों को व्यवस्थित करने के साथ एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है.
संचार को कुशल बनाने के लिए उत्तर दिशा में नीले और पीले रंग की सजावट का इस्तेमाल करें. उत्तर-पूर्व कोने में क्रिस्टल से बनी चिड़ियों का जोड़ा रखने से अभिव्यक्ति (Expression) स्पष्ट होती है.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए उनकी भावनाएं मार्गदर्शक के रूप में काम करती हैं. सुबह के समय डायरी लिखने या अपने परिवार के साथ बातचीत करने पर मन शांत होता है. उत्तर-पूर्व दिशा को सफेद रंग या चांदी के रंगों से सजाएं और जल तत्व से जुड़ी कोई वस्तु जरूर रखें. इस उपाय को करने से मन शांत रहेगा.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले आत्मविश्वास से भरपूर होने पर ही सबसे ज्यादा चमकते हैं. अच्छे कपड़े पहनने के साथ हर सुबह कुछ पल निकालकर खुद को आईने में देखने से आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है.
पूर्व दिशा में सूर्य का प्रतीक और दक्षिण दिशा में पीले रंग की सजावट का सामान रखने से लाभ मिल सकता है. पूर्व दिशा में पीतल का शेर भी आपके पेशेवर विकास और अधिकार में सहायक हो सकता है.
घर में कलह की वजह बन सकता है झाड़ू-पोछा लगाने का गलत समय, जानिए सही नियम?
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि आपके मन को व्यवस्था में शांति प्राप्त होती है. ओवरथिंक से बचने के लिए अपने कार्यक्षेत्र या शयनकक्ष को व्यवस्थित करके रखें. करियर में स्थिरता के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को साफ-सुथरा रखें.
उत्तर दिशा में नीले रंग की बोतल में एक प्लांट रखने से आपके निरंतर प्रयासों का फल प्राप्त होता है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातक के लिए संतुलन ही सर्वोपरि है. सुबह मोमबत्ती जलाएं और खिड़कियां खोलें ताकि ताजी और सामंजस्यपूर्ण एनर्जी का स्वागत हो सके.
फर्नीचर को समरूप ढंग से मैनेज करें और पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें ताकि सामाजिक संबंध बेहतर हो सकें. अपने शयनकक्ष के दक्षिण-पश्चिम कोने में सफेद क्वार्ट्ज क्रिस्टल रखने से रिश्तों में सामंजस्य बना रहता है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों आपको शांति की जरूरत है. रोजाना सुबह कुछ समय आत्मध्यान में बिताने से भावनात्मक अवरोध दूर करने में मदद मिल सकती है.
दक्षिण-पश्चिम दिशा को साफ-सुथरा रखें और अपनी ऊर्जा को संतुलित करने के लिए नीले या काले जैसे गहरे रंगों का इस्तेमाल करें. दक्षिण दिशा में लाल रंग की कोई सजावटी वस्तु रखने से साहस बढ़ने के साथ नकारात्मक प्रभावों से सुरक्षा मिलती है.
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि आपके खुले स्वभाव को स्थिरता से फायदा होता है. सुबह वॉक या किसी सार्थक पॉडकास्ट को सुनना आपके विचारों को सकारात्मक बनाए रखने में मदद कर सकता है.
उत्तर-पश्चिम दिशा को खुला रखें और उसे बैंगनी या नीले रंगों से सजाएं ताकि ज्ञान बिना बाधा के संचार कर सकें. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में दीया जलाने से आपके बड़े सपनों को साकार करने में लाभ मिल सकता है.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों आप स्वभाव से अनुशासित होते हैं, और सुबह का समय आपके लिए सबसे शक्तिशाली साबित हो सकता है. उत्पादकता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कार्यों को सुबह जल्दी निपटाएं.
एकाग्रता बढ़ाने के लिए उत्तर दिशा को धूसर या गहरे रंगो से सुसज्जित करें. प्रवेश द्वार पर काले रंग की घोड़े की नाल लटकाने से करियर में निरंतर वृद्धि होती है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक आपकी रचनात्मकता को प्रवाहित होने के लिए कुशल स्थान की आवश्यकता है. अपने दिन की शुरुआत किसी अनोखे या रचनात्मक कार्यों से करें.
अपने कार्यक्षेत्र को साफ सुथरा रखने के साथ नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पूर्व दिशा में फिरोजी या चमकीला नीला रंग शामिल करें. उत्तर या पश्चिम दिशा में एक फव्वारा आपकी एनर्जी को प्रवाहित रखने और ठहराव को रोकने में सहायक साबित हो सकता है.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए सुबह का समय शांत और सुकून भरा होना जरूरी है. स्ट्रेचिंग, डायरी लिखना या मेडिटेशन करने से एकाग्र रहने में मदद मिलती है. उत्तर पूर्व दिशा में हल्के हरे या लैवेंडर रंगों का इस्तेमाल करें और भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जल तत्व से जुड़ा कोई वस्तु जरूर शामिल करें.
वास्तु के अनुसार दान में ये चीजें देने से बचें, वरना बिगड़ सकती है घर की ऊर्जा!
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
