Headlines

सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर BJP नेता बोले, ‘सरकार सबके साथ खड़ी लेकिन नौटंकी का समर्थन नहीं’


सोनम वांगचुक से जुड़े सवाल पर महाराष्ट्र बीजेपी के नेता राम कदम ने विपक्ष पर निशाना साधा दिया. उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद मोदी की सरकार हर सवाल के जवाब देगी, हर चर्चो को सुनेगी. सकारात्मक सुझाव होगा तो उसका स्वागत करेगी. लेकिन देश का विपक्ष इतनी हताशा और निराशा में है कि केवल मीडिया के सामने नौटंकी करना और देश की छवि धूमिल करना, लगता है कि यही उनका दायित्व है.

सोनम वांगचुक पर आमिर खान के बयान पर क्या बोले?

सोनम वांगचुक पर अभिनेता आमिर खान के बयान पर उन्होंने कहा कि आमिर खान प्रभावशाली कलाकार हैं. अभिव्यक्ति की आजादी इस देश में है और हर व्यक्ति समर्थन और विरोध कर सकता है जो उन्होंने किया है.

आमिर खान को कांग्रेस की नसीहत, एक्टर ने कहा था, ‘3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं’

ये सरकार छात्रों और सबके साथ खड़ी है- राम कदम

बीजेपी ने दोहराया कि ये सरकार हर व्यक्ति के साथ खड़ी है. छात्रों और सबके साथ खड़ी है. लेकिन ये सरकार कभी नौटंकी का समर्थन नहीं करेगी.  

जयंत पाटील और डिप्टी सीएम शिंदे की मुलाकात पर क्या कहा?

जयंत पाटील की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की मुलाकात के बाद लग रही अटकलों पर उन्होंने कहा, “जयंत पाटील का महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलना या मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलना, ये सामान्य है. सभी लोग सीएम और डिप्टी सीएम से मिलते हैं. रहा सवाल जयंत पाटील का तो वो कद्दावर नेता हैं.”

इसके आगे उन्होंने कहा कि आज कल कोई विपक्ष का नेता सत्ता पक्ष के लोगों से मिले तो तुरंत इस प्रकार की बातें आती हैं. क्योंकि इससे पहले अतीत में उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में देखा गया कि वो किसी से नहीं मिलते थे. महाराष्ट्र में नई पहल है. 20-20 घंटे काम करने वाले सीएम और डिप्टी सीएम हैं. वो सभी से मिल रहे हैं. नेताओं और अधिकारियों से मिल रहे है. एक मुलाकात का अर्थ मंत्री पद और बंटवारा निकालना ठीक नहीं है. सही समय आने पर अगर कोई बात होगी तो उनके दल के नेता आधिकारिक तौर पर बताएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *