Pet Dog Lift Viral Video: आजकल सोसायटीज में पालतू जानवरों को लेकर होने वाले विवाद अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं. कभी लिफ्ट के इस्तेमाल को लेकर बहस होती है तो कभी डॉग को लेकर दूसरे लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में खड़ी दिखाई देती है. इसी दौरान दूसरे फ्लैट ओनर्स उससे डॉग को मास्क पहनाने की बात कहते हैं. देखते ही देखते यह बातचीत बहस में बदल जाती है और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो जाती है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग इस पूरे मामले पर जमकर अपनी राय दे रहे हैं.
लिफ्ट में डॉग को लेकर शुरू हुई बहस
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में खड़ी होती है तभी एक महिला और एक पुरुष उसका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए उससे कहते हैं कि कुत्ते को मास्क पहनाना चाहिए. उनका कहना होता है कि मास्क उसके गले में लटका हुआ है, इसलिए उसे लगा देना चाहिए. इस पर डॉग ओनर साफ मना कर देती है और कहती है कि वह मास्क नहीं पहनाएगी.
Kalesh b/w a Lady and Family over Pet Dog without Muzzle inside Lift pic.twitter.com/RzFxKBfPmD
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 16, 2026
प्रेग्नेंट महिला के लिए की गई अपील
इसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति कहता है कि प्रेग्नेंट महिला है, जिसे डर लग रहा है. वह कहता है कि अगर कुत्ता किसी को काट ले तो परेशानी हो सकती है, इसलिए मास्क पहनाना जरूरी है. साथ मौजूद महिला भी कहती है कि देखा नहीं कितनी प्रॉब्लम्स हो रही हैं सोसाइटीज में, थोड़ा सा सेंस है आपको, सिर्फ मास्क के लिए बोला कुछ नहीं, वह सवाल करती है कि क्या इतनी सी बात मानना मुश्किल है.
यह भी पढ़ें – Society Lift Fight Viral Video : लिफ्ट में चले दे दनादन घूंसे, वीडियो देख यूजर्स बोले- इन्हें WWE में भेजो
बातों-बातों में बढ़ गया विवाद
डॉग ओनर जवाब देती है कि आपका वीडियो ऑन हो गया, ठीक है ठीक है. वहीं महिला कहती है कि जब कुत्तों के काटने की घटनाएं होती हैं तो वही वीडियो और सीसीटीवी फुटेज न्यूज चैनलों पर दिखाई जाती हैं. इस पर डॉग ओनर कहती है कि ऐसे वीडियो आप जैसे लोग ही चलाते हैं. जवाब में दूसरी महिला कहती है कि हां, बिल्कुल चलाऊंगी. इसके बाद डॉग ओनर कहती है कि आप जैसे लोगों को ही कुत्ते काटते हैं, बाकी किसी को नहीं काटते हैं.
इसी बीच पुरुष फिर कहता है कि उन्होंने सिर्फ कुत्ते को मास्क पहनाने के लिए कहा है. इस पर महिला गुस्से में जवाब देती है कि वह मास्क नहीं पहनाएगी, जिसे जहां खड़ा रहना है, वह वहीं खड़ा रहे. बहस के दौरान जब पुरुष महिला के व्यवहार पर सवाल उठाता है और कहता है कि किस तरह की लेडी हैं, तो डॉग ओनर जवाब देती है, तुम्हारी बीवी से तो बेहतर ही हूं मैं, इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस जारी रहती है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कई यूजर्स ने कहा कि सोसायटियों में पालतू जानवरों को लेकर साफ नियम और जुर्माना तय होना चाहिए. कुछ लोगों ने कहा कि जिम्मेदार डॉग ओनर को दूसरों की सुरक्षा और सुविधा का भी ध्यान रखना चाहिए. वहीं कुछ यूजर्स का मानना था कि अगर किसी निवासी को कुत्ते से डर लग रहा था तो वह अगली लिफ्ट का इंतजार भी कर सकता था. कई लोगों ने लिखा कि ऐसे लापरवाह व्यवहार की वजह से पालतू जानवर रखने वाले लोगों की छवि खराब होती है.
यह भी पढ़ें – Train Zero Civic Sense Viral Video : केला खाया और छिलका ट्रेन के नीचे फेंका, मिल गए जीरो सिविक सेंस वाले अंकल
