वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपने पुलिसकर्मी को समय-समय पर विशेष ट्रेनिंग और नागरिकों से उचित व्यवहार किए जाने का दावा किया जाता रहा है. मगर वाराणसी के चौबेपुर थाने से वायरल होता वीडियो वाराणसी पुलिस की ट्रेनिंग की असली हकीकत को बयां कर रहा है.
दरअसल जमीन विवाद को सुलझाने के लिए वाराणसी के चौबेपुर थाने पहुंची एक महिला फरियादी को गुस्से में आकर महिला दरोगा ने कुछ ही सेकंड में कई थप्पड़ जड़ दिए और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
‘बहुत टिपिर-टिपिर कर रहे हैं अखिलेश यादव’, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर बोले केशव प्रसाद मौर्य
थप्पड़ जड़ने के वीडियो वायरल होते ही महिला दरोगा को किया निलंबित
ABP Live को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के अनुसार थाने की महिला दरोगा रोशनी सिंह द्वारा वहां मौजूद एक महिला फरियादी को गुस्से में आकर कई थप्पड़ मारा जा रहा है. जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर महिला से उनकी बहस हो गई और गुस्से में आकर महिला दरोगा ने कई थप्पड़ जड़ दिए. हालांकि इस मामले में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा कार्रवाई करते हुए महिला दरोगा रोशनी सिंह को निलंबित कर दिया गया है.
🚔 वाराणसी के पुलिस थाने में महिला दरोगा ने फरियादी को ही जड़ दिए कई थप्पड़ ! दरोगा निलंबित.. वीडियो वायरल…. #varanasi #kashi #banaras @ABPNews @abplive @AbpGanga pic.twitter.com/21zFheRd1I
— Nishant Chaturvedi (@nishant1994cha1) July 17, 2026
‘वहां मौजूद व्यक्ति ने कैमरे में कैद रिकॉर्ड किया वीडियो’
यह वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल कैमरे के माध्यम से बना लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी जमीन विवाद को सुलझाने के लिए दो पक्ष वहां पहुंचे थे और महिला द्वारा महिला दरोगा रोशनी से अपना पक्ष रखा जा रहा था.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की अंतरिम रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
