बॉलीवुड हसीनाएं सिर्फ अपनी एक्टिंग से ही मोटा पैसा नहीं बनाती हैं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पास कमाई के और भी कई जरिए होते हैं. फिल्मों के अलावा एक्ट्रेसेस साइड बिजनेस, ब्रांड एंडोर्समेंट जैसे सोर्स से भी तगड़ी कमाई करती हैं. जबकि कई एक्ट्रेसेस अपनी प्रॉपर्टी बेचकर या उसे किराये पर देकर भी मालामाल हो जाती हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने भी अब अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट किराये पर दिया है. इससे एक्ट्रेस को हर महीने लाखों रुपये किराया मिलेगा और इससे वो साल भर में करोड़ों रुपये घर बैठे ही कमा लेंगी.
सोनाक्षी ने कौन सा अपार्टमेंट दिया किराये पर?
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघन सिन्हा की बेटी और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है. बॉलीवुड में 16 साल पहले डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस ने अच्छी खासी दौलत कमाई है. उनकी संपत्ति में मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित एक लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल है. CRE Matrix के अनुसार, 4,350 स्क्वायर फीट के इस फ्लैट को एक्ट्रेस ने एक साल के लिए किराये पर दिया है.
ये भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा से यामी गौतम तक, वकील के किरदार में इन एक्ट्रेस ने स्क्रीन पर मचाया तहलका
सोनाक्षी सिन्हा को कितना किराया मिलेगा?
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने जिस घर को लेकर डील की है, उसकी टोटल लाइसेंस वैल्यू 1.92 करोड़ दर्ज की गई है. इसके मुताबिक, सोनाक्षी को एक साल तक हर महीने 16 लाख रुपये का किराया मिलेगा. फिलहाल, उपलब्ध दस्तावेजों में सिक्योरिटी डिपॉजिट को लेकर कोई जानकारी मौजूद नहीं है.
ये भी पढ़ें: क्या ‘डॉन 3’ विवाद के चलते रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ में होगी देरी? जाने- कब से शुरू हो सकती है शूटिंग
2025 में 22.5 करोड़ में बेचा था अन्य फ्लैट
इस डील से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2025 में भी एक बड़ी डील की थी. एक्ट्रेस के पास मुंबई के बांद्रा में एक और लग्जरी अपार्टमेंट था. स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने उस घर को 22.5 करोड़ रुपये में बेचा था. उन्होंने इसे साल 2020 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. पांच साल बाद इसे बेचने पर सोनाक्षी को 60 फीसदी से ज्यादा का मुनाफा हुआ था.
कितनी अमीर हैं सोनाक्षी सिन्हा?
सोनाक्षी ने अपने पेरेंट्स की राह पर चलते हुए साल 2010 में फिल्म ‘दबंग’ से बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर डेब्यू किया था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है. एक फिल्म के लिए वो 2 से 5 करोड़ रुपते तक चार्ज करती हैं. सोनाक्षी ने साल 2024 में अभिनेता जहीर इकबाल से शादी की थी. दोनों मुंबई में एक आलीशान सी-फेसिंग पेंट हाउस में रहते हैं.
“>
