Headlines

सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर


कॉकरोच जनता पार्टी  के मुख्य चेहरा सौरव दास ने नई दिल्ली में शनिवार को दिवाली पार्टी का आयोजन किया. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस, माकपा और एनसीपी चीफ शरद पवार, केजरीवाल, कपिल सिब्बल समेत कई बड़े नाम शामिल हुए. सौरव ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर पार्टी से जुड़ी तस्वीरें साझा की है. इस पार्टी में सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका समेत सीजेपी के कई बड़े नेता भी नजर आ रहे हैं.

सितारों से सजी शाम लिख, सौरव ने शेयर की 20 तस्वीरें

सौरव ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में 20 तस्वीर शेयर की हैं. साथ ही एक लंबा चौड़ा पोस्ट भी साझा किया है. उन्होंने लिखा, घर पर सितारों से सजी एक शाम. उन्होंने लिखा कि एनसीपी (SP) की सुप्रिया सुले ताई ने पार्टी में आकर चार चांद लगा दिए. भारतीय राजनीति को हमेशा के लिए बदल देने वाले दिग्गज अरविंद केजरीवाल. कानूनी जगत के दिग्गज कपिल सिब्बल. सीपीआईएम की मेरी सबसे पसंदीदा वृंदा करात, जिन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया.

सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजरसौरव ने कैप्शन में लिखा, ‘जॉन ब्रिटास, सीपीआई-एम के जुझारू नेता. एसएस-यूपीटी के अरविंद सावंत. उनके साथ आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे. डीएमके के डॉ. टीआरबी राजा, जो इस पार्टी के लिए चेन्नई से आए. शहर से सबसे बेहतरीन एंकर और कराओके  स्टार राजदीप सरदेसाई. टीएमसी के सबसे कूल नेता डेरेक ओ ब्रायन, जो बहुत शानदार लिबास में थे. साथ में अर्फा खानुम और वंदना भी हैं. हमारे देश के लिए लड़ने वाले सभी लोगों का ढेर सारा प्यार. सबसे प्यारे योगेंद्र यादव के साथ साम की सबसे बेहतरीन तस्वीर.’

सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर

महुआ मोइत्रा को सौरव ने लिखा- दमदार फाइटर

इसके अलावा सौरव ने लिखा, ‘दमदार फाइटर महुआ मोइत्रा, और शानदार संतोष मेहरोत्रा, जिन्होंने यूपीए के दौर में बेहतरीन नीतियां तैयार की थीं. भारत के स्वतंत्र मीडिया जगत के अग्रणी शानदार अभिनंदन सेखरी. हमारे दौर की कोकिला और शाम की सबसे खास मेहमान अकांक्षा ग्रोवर. स्टार पत्रकार प्रीति चौधरी, अंकित त्यागी. इल्तिजा मुफ्ती, मजाकिया अंदाज वाले अनिश गवांडे और हमारी पॉलिसी हेड मेहर पसरिचा, जो पता नहीं किसे इतनी तीखी नजर से घूर रही हैं.

सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर

आरजेडी की प्रियंका भारती, और दमदार पत्रकार रोहिनी सिंह और साक्षी जोशी. सबसे बेहतरीन भाई अभिजीत दीपके, जिसने फ्लोरल ड्रेस कोड को फॉल नहीं किया. लेकिन उसे छूट इसलिए मिल गई, क्योंकि उसने हमारे पसंदीदा नेहरू जी का रूप धारण किया था.’ 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *