Headlines

स्कूल में ‘धुरंधर’ फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब


मध्य प्रदेश के मैहर जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठहा में नाबालिग छात्रों को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा ‘ए’ (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सलोनी शर्मा ने विद्यालय के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय की विज्ञान संकाय की कक्षा 11वीं में लगी एलईडी स्क्रीन पर छात्रों को ‘धुरंधर’ फिल्म दिखाई गई थी. यह फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड द्वारा ‘ए’ सर्टिफिकेट प्राप्त है, जिसे 18 साल से कम आयु के बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं माना गया है.

निर्धारित समय में जवाब ना मिलने पर शिक्षक पर होगी कार्रवाई

गौरतलब है कि 2 अगस्त को विद्यालय में फिल्म दिखाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए थे. मामले की जानकारी कलेक्टर तक पहुंचने पर जांच के निर्देश दिए गए, जिसके बाद प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया. डीईओ सलोनी शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित प्रधान शिक्षक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

मीनाक्षी नटराजन केस: HC ने एमपी के तीनों राज्यसभा सांसदों को भेजा नोटिस

नाबालिग छात्रों को ‘ए’ प्रमाणपत्र फिल्म दिखना करता है सवाल खड़े

आपको बता दे कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) द्वारा ‘धुरंधर’ फिल्म को ‘ए’ (Adults Only) प्रमाणपत्र दिया गया है, जिसके तहत 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यह फिल्म दिखाने की अनुमति नहीं होती. ऐसे में स्कूल परिसर में नाबालिग विद्यार्थियों को फिल्म दिखाए जाने का मामला शिक्षा विभाग के लिए गंभीर विषय बन गया है.

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *