इंदौर में बीते रविवार (11 अक्टूबर) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 14 रन से जीत हासिल करके सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली. मैच के अगले दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टैंड्स में मौजूद फैंस आपस में भिड़ते हुए दिख रहे हैं.
दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 के दौरान इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए एक शख्स अपने से पीछे बैठे व्यक्ति को पीटने लगता है. पिटने वाले व्यक्ति के हाथ में तिरंगा भी रहता है. आसपास मौजूद लोग लड़ाई को रोकने की पूरी कोशिश करते हैं. लेकिन दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चल चुके होते हैं. इस लड़ाई में तिरंगे का भी अपमान हुआ.
भारत ने बड़ा टोटल बनाकर जीता तीसरा टी20
इंदौर टी20 में टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हो गई. अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन स्कोर किए. चेज करते हुए वेस्टइंडीज 20 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन पर ही पहुंच सकी. शिमरोन हेटमायर ने 43 रनों की और कामिल पूरन ने 42 रनों की पारी खेली. हालांकि दोनों पारियां वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकीं.
हैदराबाद में चौथा टी20
सीरीज का पहला टी20 लखनऊ में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत हासिल की. रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस तरह सीरीज 1-1 से बराबर हो गई. इसके बाद इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 में टीम इंडिया ने 14 रन से जीत अपने नाम कर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली. चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर (बुधवार) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा
