Why RR loss Against SRH: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले में राजस्थान को 5 विकेट से हार झेलनी पड़ी. पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बोर्ड पर लगाए. फिर चेज करते हुए हैदराबाद ने सिर्फ 18.3 ओवर में जीत हासिल कर ली. इस हार के बाद राजस्थान ने कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) ने बताया कि आखिर टीम इतना बड़ा टोटल बनाकर भी क्यों हार गई.
क्यों 228 रन बनाकर भी हार गई राजस्थान?
पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है कि स्किल के हिसाब से हम अपना प्लान अच्छी तरह से अमल में लाए, लेकिन मुझे लगता है कि हमने कुछ ज्यादा ही कैच छोड़ दिए. अभिषेक और बल्लेबाजी करने वाले सभी क्वालिटी प्लेयर्स के मामले में मुझे लगता है कि आप उनके कैच नहीं छोड़ सकते और उन्हें दूसरा मौका नहीं दे सकते. उन्होंने वो लिया. इसलिए उन्हें क्रेडिट जाता है. लेकिन मैदान पर और अच्छे हो सकते थे.
क्या 228 के टारगेट से संतुष्ट थे?
टारगेट को लेकर बात करते रियान पराग ने कहा, “मुझे लगता है हमने 10-15 रन गंवा दिए. सच कहूं तो उन्होंने 18वें और 19वें ओवर में बहुत अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, बहुत ही बढ़िया यॉर्कर फेंकी. मुझे लगता है कि हम कुछ खास नहीं कर सकते थे. लेकिन अगर सबसे अच्छा नतीजा निकलता, तो मुझे लगता है कि हम 15 रन और बना लेते.”
स्पिनर्स से गेंदबाजी नहीं कराने पर क्या बोले रियान पराग?
स्पिन बॉलिंग को लेकर बात करते हुए रियान ने कहा, “मुझे लगता है कि दो लेफ्ट हैंड बल्लेबाज थे और मुझे लगा कि मुझे और डॉन को विकेट मिलने की ज्यादा संभावना है. फिर मैं चाहता था कि क्लासेन आए और फिर रवि और जड्डू भाई को भी गेंदबाजी के लिए बुलाऊं. लेकिन विकेट स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल नहीं था। इसलिए मुझे सिर्फ चार ओवर ही गेंदबाजी करनी पड़ी.”
यह भी पढ़ें: SRH ने फिर से धो डाला, 1119 दिन बाद भी नहीं मिली राजस्थान को जीत, वैभव सूर्यवंशी का शतक गया बेकार
