Headlines

‘हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे’, SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला


चुनाव आयोग पर विपक्षी दलों के हमलों के बीच बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि एक प्रायोजित प्रयास के तहत देश के विपक्षी दल कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह राहुल गांधी को सत्ता की गद्दी पर बैठाया जाए. यह प्रक्रिया आज से नहीं, बल्कि लंबे समय से बार-बार चल रही है. 

उन्होंने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इससे पहले झूठ और अराजकता का माहौल विपक्षी दल बनने का काम कर रही है. ज्ञानेश कुमार का अप्वाइंटमेंट 19 फरवरी 2025 में हुआ ..इससे पहले हमने लोकसभा और कई विधानसभा का चुनाव जीता. ये कहना गलत है कि हम ज्ञानेश कुमार की मदद से चुनाव जीतते हैं.”

हमारी मदद ज्ञानेश नहीं गणेश जी कर रहे हैं- संबित पात्रा

संबित पात्रा ने कहा, ”हमारी मदद ज्ञानेश नहीं गणेश जी कर रहे हैं. बुद्धि, विद्या और ज्ञान के देवता गणेश, यहां के लोग में बुद्धि विधा और ज्ञान हैं. वे जानते हैं कि परिवारवाद को वोट नहीं देंगे. वोट उसे देंगे जिसने कहा था कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा.”

संबित पात्रा ने कहा, ”किसी भी तरह राहुल गांधी को लॉन्च और रिलॉन्च करने की कोशिश की जा रही है. जब इसमें सफलता नहीं मिली तो विपक्ष ने फैसला किया कि इसके लिए अराजकता या किसी भी स्तर पर कुछ भी करना पड़े, राहुल गांधी को लॉन्च किया जाएगा. इसमें सुप्रीम कोर्ट, HAL, भारत के हिंदुओं पर भी अटैक किया. और अब पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग पर हमला किया जा रहा है.”

सुप्रीम कोर्ट पर क्या बोले संबित पात्रा?

उन्होंने कहा, ”कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में CEC को हटाने के लिए याचिका दायर की गई थी. कल दोपहर बाद जब कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया और नोटिस जारी किया, इसके बाद राहुल गांधी ने सवाल उठाए.  चुनाव आयोग के मुताबिक Form 6 में बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि SIR के लिए Form 6 के साथ एक घोषणापत्र जोड़ा गया है.”

बीजेपी नेता ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि बैलेट पेपर पर चुनाव हो, लेकिन 1989 में राजीव गांधी ने इंट्रोड्यूस किया था. और 2004 में पहली बार बैलेट पेपर से चुनाव हुआ था. अभी अभी त्रिपुरा में विलेज कमेटी का बैलट से चुनाव हुआ है. उसमें भी बीजेपी की जीत हुई है, कांग्रेस बुरी तरह हारी है.

संबित पात्रा ने पूछे सवाल

उन्होंने कहा, ”आखिर में मैं राहुल गांधी से सवाल पूछता हूं, 2.8 करोड़ लोग मृतक का नाम नहीं कटना चाहिए, क्या राहुल गाधी और कांग्रेस के सांसद वोट चोरी से बने हैं, क्या कनार्टक और तमिलनाडु का चुनाव वोट चोरी से जीते हैं. क्या अराजता फैलाकर राहुल के रिलॉन्चिंग  की कोशिश नहीं है. 1993 तक चुनाव आयोग की नियुक्ति सिर्फ प्रधानमंत्री करते थे, वो क्या सिर्फ अपने पपेट बिठाते थे क्या, राजीव गांधी ईवीएम लेकर आए थे, उनके खिलाफ हाय हाय के नारे लगाए जाएंगे क्या आज?”

(ये ब्रेकिंग न्यूज़ स्टोरी है और इसे अपडेट किया जा रहा है. ताजा अपडेट के लिए कृपया रिफ्रेश करें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *