हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने आगामी चुनावों के लिए तीन नगर निकायों के चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की घोषणा की है. इस ऐलान के साथ ही स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जारी सूची के अनुसार, रेवाड़ी नगर परिषद से विनीता पीपल को उम्मीदवार बनाया गया है, जो नरेंद्र पीपल की पत्नी हैं. वहीं, घारूहेडा नगर पालिका से अजय जांहड़ा को टिकट दिया गया है, जो दीनदयाल के पुत्र हैं. इसके अलावा, सांपला नगर पालिका से प्रवीन कोच को उम्मीदवार घोषित किया गया है, जो वेद प्रकाश के पुत्र हैं.
Haryana News: भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ‘पब्लिक मीटिंग’ वाले बयान पर कुमारी सैलजा बोलीं- ‘यह उनकी…’
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद सब की नजरे मुकाबले पर
पार्टी का यह कदम चुनावी रणनीति के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के बाद अब सभी की नजरें आगामी चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं, जहां स्थानीय मुद्दों के साथ-साथ पार्टी की पकड़ की भी परीक्षा होगी. अब देखना होगा की इन उम्मीवारों की अपने-अपने वार्ड कितनी पकड़ होगी.
पंचकूला नगर निगम के बीजेपी पार्षद उम्मीदवार
इसके अलावा, बीजेपी ने पंचकुला नगर निगम के लिए पार्टी के पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. उम्मीदवारों की सूची कुछ इस प्रकार है-
वार्ड नंबर-1 से परमजीत कौर (पत्नी नरेंद्र लुबाना)
वार्ड नंबर-2 से परमजीत कौर
वार्ड नंबर-3 से सुरेश वर्मा (पुत्र लक्ष्मण दास)
वार्ड नंबर-4 से भारत हितेशी (पुत्र एमडी हितेशी)
वार्ड नंबर-5 से जय कौशिक (पुत्र नरेश कुमार कौशिक)
वार्ड नंबर-6 पार्थ गुप्ता
वार्ड नंबर-7 से ज्योति प्रसाद (पुत्र कृष्णलाल)
वार्ड नंबर-8 से राजकुमार जैन
वार्ड नंबर-9 से हरेन्द्र मलिक
वार्ड नंबर-10 से शेखर पांडेय
The Bharatiya Janata Party (BJP) has announced the party’s corporator candidates for the Municipal Corporation of Panchkula pic.twitter.com/ygJwHHV1HZ
— IANS (@ians_india) April 23, 2026
वार्ड नंबर-11 से अनुराधा पुरी
वार्ड नंबर-12 से राकेश जगोता
वार्ड नंबर-13 से दीपक गर्ग
वार्ड नंबर-14 से राकेश गोयल
वार्ड नंबर-15 से प्रियंका (पत्नी अजय गुडलस)
वार्ड नंबर-16 से निर्ला देवी
वार्ड नंबर-17 से सुदेश बिडला
वार्ड नंबर-18 से पूजा देवी (पत्नी हरविन्द्र कुमार)
वार्ड नंबर-19 से मनीषा रानी
वार्ड नंबर-20 से गौतम राणा को उम्मीदवार बनाया गया है.
‘उसके लिए देश…’, पहलगाम हमले की बरसी पर छलका दर्द, शहीद विनय नरवाल को याद कर भावुक हुआ परिवार
