Headlines

बिना पाइप बदले ऐसे बढ़ाएं घर में पानी का प्रेशर, यह छोटी सी मशीन हर नल को बना देगी हाई-प्रेशर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • लीकेज या लगातार कम प्रेशर पर ही प्लंबर बुलाएं।

Water Pressure Tips: कई बार घर में नल में पानी का प्रेशर सही से न आने की वजह से अक्सर लोग तुरंत प्लंबर को बुला लेते हैं और वह छोटी-सी समस्या ठीक करने के भी अच्छे-खासे पैसे ले लेता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस परेशानी को आप खुद ही ठीक कर सकते है, जिससे आपका प्लंबर का खर्च बच सकता है. ऐसे में हर बार पाइपलाइन बदलना जरूरी नहीं होता, कुछ आसान तरीकों को अपनाकर भी पानी का प्रेशर पहले से तेज किया जा सकता है.

इस उपकरण से भी पानी का प्रेशर होगा तेज

अगर आपके घर में प्लंबिंग पहले से ही बनी हुई है, लेकिन पानी का प्रेशर सही से नहीं आ रहा है तो ऐसी स्थिति में आप एयर बैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको पाइपलाइन के मोड़ पर लगाया जाता है तो इससे पानी का प्रेशर बेहतर हो सकता है, जिसके बाद नल से पानी तेज आने लगता है.

तत्काल टिकट बुकिंग में धांधली पर हाई कोर्ट सख्त, IRCTC को आधार और पैन पर दिए ये निर्देश

बिना पाइपलाइन बदले बढ़ाए पानी का प्रेशर

अगर आप भी बिना पाइपलाइन बदले पानी का प्रेशर बढाना चाहते हैं तो आपके लिए वॉटर प्रेशर बूस्टर पंप एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस ऑटोमैटिक मशीन को पानी की लाइन या ओवरहेड टैंक के पाइप से जोड़ा जाता है. इसके बाद आप जैसे ही नल खोलते हैं, वैसे ही यह अपने आप चालू हो जाएगा और साथ ही पानी के प्रेशर को तेज करने में भी मददगार साबित होगा. आमतौर पर सामान्य घरों के लिए लगभग 0.5HP की क्षमता वाला पंप सही माना जाता है.

किस वजह से कम हो सकता है पानी का प्रेशर?

  • कई बार पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी का प्रेशर कम रहता है.
  • साथ ही पाइप में गंदगी होने की वजह से भी पानी का प्रेशर कम हो सकता है.
  • इसके अलावा अगर नल का एरेटर बंद हो.
  • आपके घर की टंकी में अगर पानी का स्तर कम हो.

किन मामलों में प्लंबर को बुलाना चाहिए?

  • अगर आपके घर के नल का पानी का प्रेशर बार-बार कम हो रहा हो.
  • साथ ही पानी की मोटर ठीक है, लेकिन नल से पानी कम आ रहा हो.
  • इसके अलावा कई मामलों में पाइपलाइन में लीकेज की भी समस्या होने पर प्लंबर को बुलाएं.

ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए क्या है रेलवे का प्लान? अब यात्रियों का बचेगा समय



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *