Headlines

काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को किया याद, ‘गुल्लू और कनिका मान के बीच बढ़ी नजदीकियां?


सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन भी हर सीजन के जैसे ही चर्चा में बना हुआ है. शो में तीखी बहस तो कभी इसी बीच प्यार और इजहार भी देखने के लिए मिलता है. हर सीजन में कोई ना कोई लव एंगल को लेकर चर्चा में रहता है. ऐसे में इस बार के सीजन में भी इसकी शुरुआत हो रही है. हाल ही के एपिसोड में गुल्लू को कनिका मान से फ्लर्ट करते हुए देखा गया. वहीं, कनिका भी इंटरेस्ट दिखाती नजर आई हैं. वहीं, काजी तौकीर ने सिंगर अरिजीत सिंह को याद किया है. 

‘गुल्लू और कनिका मान के बीच बढ़ी नजदीकियां?

‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड की शुरुआत गुल्लू और कनिका मान के फ्लर्ट से होती है. गुल्लू  एक्ट्रेस संग फ्लर्ट करते हुए दिखे. गुल्लू से कनिका ने कहा, ‘ठीक है टाइम मिलेगा तो मिल लेंगे.’ गुल्लू ने उनके मैनेजर के बारे में पूछा. दोनों के बीच अलग ही केमिस्ट्री देखने के लिए मिली, जिसे देखकर लगा कि उनके बीच कुछ पक रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘हैवान’ पर भारी पड़ रही ‘मिर्जापुर द मूवी’? जानें किसने कितना किया कलेक्शन

कनिका मान और यंग के बीच हुई बहस

कनिका मान और यंग के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली. यंग घर के पहले कैप्टेन बन चुके हैं. वो घर का काम सबको बांटते दिखे. इसी के साथ हाल ही के एपिसोड में वो कनिका मान को डिनर के बाद किचन साफ करने का काम देते हैं, जिसे करने से वो मना कर देती हैं. इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिलती है. वो कहती हैं कि डिनर के बाद अब नहीं करेंगी. बार-बार नए-नए काम बता रहे हैं. उन्होंने समझाया कि कैसे वो सबको काम बांट रहे हैं.

काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को किया याद, 'गुल्लू और कनिका मान के बीच बढ़ी नजदीकियां?

आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच हुआ झगड़ा

आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच झगड़ा देखने के लिए मिला. माही विज के उन्हें ‘भाभी जी’ कहने के बाद दोनों के रिश्त में मनमुटाव आ गया. ऐसे में हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने माही से उनके मैटर में ना बोलने की सलाह दी तो इस पर वो गुस्सा हो गईं. कहा, ‘घर में रहते हैं कुछ गलत होगा तो बोलेंगे.’ आम्रपाली का मानना है कि माही विज मैटर को बढ़ाती हैं. दोनों एक-दूसरे पर चुगली का आरोप लगाती हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ 200 करोड़ के पार, ‘आवारापन 2’ को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

यंग ने खुद को कहा- ‘बादशाह’, ईशा रिखी बोलीं ये नाम मत लो

कनिका मान और यंग के बीच बाथरूम की वजह से तीखी बहस देखने के लिए मिली. घर में रूल बनाया गया था कि बॉयज का बाथरूम अलग और फीमेल का अलग होगा. लेकिन कनिका मान ने बॉयज का बाथरूम यूज कर लिया, जिस पर बवाल मच गया. इस दौरान यंग और कनिका के बीच तीखी बहस देखने के लिए मिली. कनिका ने कहा, ‘ये खुद को बादशाह समझ रहा है.’ इस पर यंग ने कहा, ‘मैं हूं बादशाह.’ इसे वो बार-बार रिपीट कर रहे थे. तभी सामने ईशा रिखी थीं तो उन्होंने मना किया कि वो ये नाम ना लें.

Image

काजी तौकीर ने कहा,’अरिजीत सिंह मेरी जान हैं’

वहीं, ‘बिग बॉस 20’ के हालिया एपिसोड में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को याद किया और कहा, ‘वो मेरी जान हैं.’ काजी, अरिजीत सिंह के गायिकी के डेडिकेशन के बारे में बात करते हैं और कहते हैं, ‘अरिजीत सिंह मेरी जान हैं. वो गायिकी के साथ इतने मगन हो जाते हैं कि गाते हुए पता ही नहीं चलता है कि कब उनको गाते हुए 6-8 घंटे बीत जाते हैं.’ 

घरवालों के राशन में हुई कटौती

इतना ही नहीं, हालिया एपिसोड में एक और घमासान देखने के लिए मिला कि बिग बॉस ने घरवालों के राशन में कटौती कर दी. घरवालों ने बताया कि घर का राशन खत्म हो गया है फिर बिग बॉस ने फरमान सुनाया और बताया कि घर के कुछ सदस्यों की वजह से पूरे घरवालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. बिग बॉस ने गेम में बदलाव करते हुए राशन में कटौती कर दी क्योंकि कुछ लोग रूल को फॉलो नहीं कर रहे थे. हिंदी बोलने और सोने के रूल का उल्लंघन कर रहे थे. इसलिए इनके राशन में 30 प्रतिशत की कटौती कर दी गई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *