Headlines

‘बहुत ही खतरनाक इम्तेहान होता है…’ KBC 18 में इस चीज से हैरान रह गए अमिताभ बच्चन


भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े नायक माने जाने वाले दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने फैंस को छोटे पर्दे के जरिए एंटरटेन कर रहे हैं. फिलहाल अमिताभ बच्चन अपने क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन में व्यस्त हैं. अक्सर ही अमिताभ बच्चन शो के कंटेस्टेंट से कुछ ऐसा कह देते हैं या पूछ लेते हैं जो फैंस के बीच चर्चा में आ जाता है. हाल ही में एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए बिग बी ने IIT की परीक्षा को बेहद कठिन बताया.

बिग बी बोले- ‘बहुत ही खतरनाक इम्तेहान होता है…’

हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो पर एक आईआईटी ग्रेजुएट कंटेस्टेंट कृतज्ञ नैय्यर पहुंचे थे. उन्होंने बिग बी के सामने शानदार खेल दिखाया और बताया कि उन्होंने आईआईटी रूड़की से इंजीनियरिंग की है. ये सुनते ही अमिताभ बच्चन ने गजब का रिएक्शन दिया. दिग्गज एक्टर ने कहा, ‘बहुत ही खतरनाक इम्तेहान होता है आईआईटी, कैसे आपने पास कर लिया?’

ये भी पढ़ें: बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी का प्यार से उठा भरोसा? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट ने दिया ऐसा जवाब

कंटेस्टेंट बोला- IIT की वजह से अच्छा करियर और पत्नी भी मिली

कृतज्ञ नैय्यर ने बिग बी की बात सुनने के बाद कहा, ‘सर मेरे आस-पास बहुत सारे लोग आईआईटी की तैयारी कर रहे थे. मेरी बड़ी बहन IIT BHU गई थीं और मेरे बहुत सारे दोस्त भी आईआईटी की तैयारी कर रहे थे. मैं एक बार दीदी के कॉलेज गया था. मैं तब बॉयज हॉस्टल में चले गया था और तब मैं 8वीं क्लास में था. मैंने देखा तो मुझे बहुत अच्छा लगा और मुझे वहां से मोटिवेशन मिला कि मुझे भी आईआईटी कर लेना चाहिए. तो मैंने 9वीं से 12वीं तक कोचिंग की और फिर आईआईटी में सेलेक्शन हो गया. मुझे पता था कि मुझे इंजीनियरिंग करनी हैं. मेरे पापा भी इंजीनियर थे. मेरी दोनों बहनों ने भी इंजीनियरिंग की थी.’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे पता था कि मुझे जॉब और एक अच्छा स्टेबल करियर चाहिए तो ये चीज मुझे बहुत क्लियर थी. इसके अलावा आईआईआटी ने मेरा पर्सनालिटी डेवलपमेंट किया है. आईआईटी ने मुझे जॉब दी, अच्छा करियर दिया और इसके अलावा सर मेरी वाइफ भी मुझे आईआईटी रूड़की में ही मिली थी.’

‘KBC 18’ के बारे में

बता दें कि कौन ‘बनेगा करोड़पति 18’ की शुरुआत 10 अगस्त से हुई थी. ये शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 9 बजे से सोनी टीवी पर आता है. वहीं ओटीटी पर इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: 6 घंटे तक चली शरद सक्सेना की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *