Headlines

‘हैवान’ में विलेन बने अक्षय कुमार, पहले इन फिल्मों में भी निभा चुके नेगेटिव रोल


बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं, वहीं सैफ अली खान भी फिल्म का हिस्सा हैं. अक्षय का खतरनाक अंदाज और निगेटिव किरदार एक बार फिर चर्चा में है.

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब अक्षय ने विलेन बनकर फैंस को चौंकाया हो. इससे पहले भी वो कई फिल्मों में निगेटिव रोल निभा चुके हैं. ‘अफलातून’ से लेकर ‘2.0’ तक, अक्षय कुमार के इन किरदारों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

अफलातून
‘अफलातून’ साल 1997 में रिलीज हुई एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. जिसमें अक्षय कुमार ने डबल रोल यानी राजा और रॉकी का किरदार निभाया था. राजा, एक छोटा-मोटा चोर होता है, जो पैसों के लिए तरह-तरह के जुगाड़ करता रहता है. वो पूजा (उर्मिला मातोंडकर) से प्यार करने लगता है और उसके पिता का दिल जीतने की कोशिश करता है, जबकि रॉकी एक खतरनाक और बेरहम कातिल होता है. रॉकी राजा को ब्लैकमेल करता है और उसकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा देता है.

खिलाड़ी 420
साल 2000 में आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ में अक्षय कुमार ने दो किरदारों देव कुमार मल्होत्रा और आनंद कुमार मल्होत्रा का रोल प्ले किया था. देव एक शातिर, धोखेबाज और कर्ज में डूबा हुआ ठग होता है.

ये भी पढ़ेंः अरबाज खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने टॉपलेस होकर कराया फोटोशूट, तस्वीरों ने इंटरनेट पर लगाई आग

हैवान' में विलेन बने अक्षय कुमार, पहले इन फिल्मों में भी निभा चुके नेगेटिव रोल

अजनबी
‘अजनबी’ फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी. इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार ने ‘विक्रम बजाज’ (विक्की) नाम का एक बेहद चालाक और निगेटिव किरदार निभाया था. इस दमदार अभिनय के लिए अक्षय कुमार को उनके करियर का पहला फिल्मफेयर बेस्ट विलेन अवॉर्ड भी मिला था.

हैवान' में विलेन बने अक्षय कुमार, पहले इन फिल्मों में भी निभा चुके नेगेटिव रोल

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा
फिल्म ‘वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा’ में अक्षय कुमार ने शोएब खान नाम के अंडरवर्ल्ड डॉन का किरदार निभाया था. ये फिल्म साल 2010 की फिल्म ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ का सीक्वल है, जिसमें शोएब का युवा किरदार पहले इमरान हाशमी ने निभाया था.

हैवान' में विलेन बने अक्षय कुमार, पहले इन फिल्मों में भी निभा चुके नेगेटिव रोल

2.0
फिल्म 2.0 में अक्षय कुमार ने पक्षीराजन नाम के वैज्ञानिक और विलेन का किरदार निभाया था. वो पक्षियों से बहुत प्यार करते थे और उनकी रक्षा के लिए काम करते थे. फिल्म में उनका किरदार भारत के मशहूर ‘बर्डमैन’ सलीम अली से इंस्पायर था.

ये भी पढ़ेंः यूट्यूबर अरमान मलिक 6ठी बार बनने वाले हैं पापा, दोनों पत्नियां साथ में हैं प्रेग्नेंट?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *