भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 और एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट इनटेक 02/2027 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था. वह अपने कैंडिडेट लॉगिन के जरिए परीक्षा शहर की जानकारी चेक कर सकते हैं. सिटी स्लिप भारतीय वायु सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है.
अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027 की ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. वहीं उम्मीदवारों को यह भी जानना होगा कि सिटी इंटीमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है. परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा.
48 से 72 घंटे पहले जारी होगा एडमिट कार्ड
भारतीय वायु सेना ने एडमिट कार्ड जारी करने की कोई अलग तारीख घोषित नहीं की है. ऑफिशियल पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 48 से 72 घंटे पहले कैंडिडेट लॉगिन के जरिए डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध होगा. जिसका मतलब है कि 22 और 23 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा से एक या दो दिन पहले अपने लॉगिन में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा.
ऐसे डाउनलोड करें IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भारतीय वायुसेना के भर्ती पोर्टल पर जाए.
- इसके बाद वेबसाइट पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन खोलें.
- यहां अग्नि वीर वायु इनटेक 02/2027 के एग्जाम डेट और एग्जाम सिटी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और जरूरत के अनुसार कैप्चा दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
ये भी पढ़ें-कौन-सा है दुनिया का सबसे छोटा यूनिवर्सिटी कैंपस, जहां हैं सिर्फ 3 क्लासरूम?
क्या है परीक्षा पैटर्न?
अग्निवीर वायु भर्ती का पहला चरण ऑनलाइन टेस्ट है. इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में अंग्रेजी को छोड़कर सवाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे. उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में अलग-अलग क्वालीफाई करना होगा और इसके लिए नॉर्मलाइज्ड मार्क्स का इस्तेमाल किया जाएगा. साइंस सब्जेक्ट वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी. इसमें फिजिक्स, मैथमेटिक्स और इंग्लिश से प्रश्न होंगे. साइंस कैटेगरी के अलावा परीक्षा 45 मिनट की होगी और इसमें इंग्लिश, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस शामिल होंगे. वहीं साइंस और साइंस के अलावा दोनों विषयों के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को 85 मिनट मिलेंगे. इसमें फिजिक्स, मैथमेटिक्स, इंग्लिश और रीजनिंग एंड जनरल अवेयरनेस के सवाल पूछे जाएंगे.
भर्ती में आगे क्या होगा?
अग्निवीर वायु भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन सीबीटी के बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट, एडेप्टेबिलिटी टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है. यह अभियान में अग्निवीर इनटेक 02/2027 के तहत चलाया जा रहा है. वहीं उम्मीदवारों को आयोग ने यह भी सलाह दी कि सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई परीक्षा के शहर की जानकारी देखें. जिससे उन्हें परीक्षा के लिए ट्रैवल करने से जुड़ी जरूरी जानकारी देखने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें-UP लेखपाल भर्ती का रिजल्ट जारी, 28409 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
