नेहा धूपिया को अक्सर स्क्रीन पर बेहद कॉन्फिडेंट और बेबाक अंदाज में देखा जाता है. वह अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं. लेकिन जब बात उनके बच्चों की आती है, तो यही कॉन्फिडेंट नेहा काफी घबरा जाती हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव बच्चों की चिंता को लेकर आया है. साथ ही उन्होंने आउटफिट विवाद के बीच कपड़ों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जो चर्चा आ गया है.
‘रोडीज रीबर्थ’ में फिर दिखेगा नेहा का दमदार अंदाज
नेहा धूपिया एक बार फिर रियलिटी शो ‘रोडीज’ का हिस्सा हैं. ‘रोडीज रीबर्थ’ में वह गैंग लीडर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. शो में उनके साथ प्रिंस नरूला, निखिल चिनापा, अभिषेक मल्हान, बेसर अली और वीजे बानी भी गैंग लीडर के तौर पर नजर आएंगे.
ये भी पढें: ‘गलत के खिलाफ आवाज उठाएं’, शाहरुख खान के पान मसाला एड पर इस टीवी एक्टर ने कसा तंज!
शो के दौरान नेहा का वही पुराना बेबाक अंदाज देखने को मिलेगा, लेकिन निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने एक ऐसी बात बताई है, जो उनके फैंस के लिए काफी दिलचस्प है.
काम में हार-जीत से नहीं पड़ता ज्यादा फर्क
नेहा कहती हैं, ‘प्रोफेशनल जिंदगी में मुझे जीत या हार की ज्यादा चिंता नहीं रहती. कोई मेरे काम को सही बताए या गलत, इससे भी मैं ज्यादा परेशान नहीं होती. मेरे लिए जिंदगी का मतलब है कि हर पल को अपनी तरह से जिया जाए और छोटी-छोटी बातों को लेकर जरूरत से ज्यादा तनाव न लिया जाए.’
उनका मानना है कि इंसान नैचुरल रहता है तो, उसमें कॉन्फिडेंस अपने आप आता है. नेहा ने कहा, ‘मुझे लगता है कि कॉन्फिडेंस कंफर्ट से आता है फिर चाहे वह कपड़े पहनना हो या बात करना. मैं न जिन टॉपिक्स पर बात करने में कंफर्टेबल नहीं हूं, उन पर बात नहीं करती और न ऐसे कपड़े पहनना चुनती हूं जिनमें मैं असहज महसूस करूं.’
ये भी पढें: अजीत की रेस में विजय की एंट्री, आज सिल्वरस्टोन में दिखेगा अनोखा नजारा
बच्चों की तबीयत खराब हो तो बदल जाती हैं नेहा
दूसरी तरफ बच्चों की बात करें तो उस मामले में नेहा अलग हैं. उन्होंने कहा, ‘बच्चों को बुखार होने या उनकी तबीयत खराब होने पर वह बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं. उस समय उनका कॉन्फिडेंस जैसे गायब हो जाता है.

नेहा के मुताबिक, मां बनने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिन्हें लेकर वह खुद को मजबूत नहीं रख पातीं. बच्चों की चिंता उनके लिए बाकी सभी चीजों से बड़ी हो जाती है. वे कहती हैं कि मैं कुछ भी कर रही हूं, दिमाग का 90 प्रतिशत हिस्सा ये ही सोचता रहता है कि मेरे बच्चें ठीक हों.
पति अंगद बेदी का मिलता है पूरा साथ
नेहा ने अपने पति अंगद बेदी की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘जब मैं काम के सिलसिले में बाहर होती हूं, तो अंगद बच्चों की जिम्मेदारी संभालते हैं. बच्चों के बीमार होने पर मैं खुद भी परेशान हो जाती हूं और ऐसे समय में अंगद को बच्चों के साथ-साथ मुझे भी संभालना पड़ता है.’
नेहा और अंगद ने साल 2018 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चों हैं. उनकी बेटी मेहर का जन्म 2018 में और बेटे गुरिक का जन्म 2021 में हुआ था.
फिल्मों से ‘रोडीज’ तक नेहा धूपिया की पहचान
नेहा धूपिया बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और टेलीविजन होस्ट हैं. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ रियलिटी टीवी में भी अपनी अलग पहचान बनाई है. वह ‘जूली’, ‘चुप चुप के’ और ‘सिंह इज़ किंग’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं, रियलिटी शो ‘रोडीज’ में गैंग लीडर के तौर पर भी उन्होंने ऑडियंस के बीच खास पहचान बनाई. अब वह ‘रोडीज रीबर्थ’ में एक बार फिर गैंग लीडर की भूमिका में नजर आएंगी.
