Headlines

तुलसी-मिहिर की जोड़ी फिर आएगी नजर! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट


अगर आपने 2000 के दशक का टीवी देखा है, तो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का नाम और मिहिर विरानी का किरदार शायद ही भूले होंगे. एक समय ऐसा था जब इस शो की कहानी के साथ-साथ तुलसी और मिहिर की जोड़ी भी हर घर में चर्चा में रहती थी. उस समय लोग स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय दोनों को उनके किरदार के नाम से ज्यादा जानते थे. अब इतने सालों बाद इसी जोड़ी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है.

दरअसल, पिछले कुछ समय से ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में मिहिर की वापसी को लेकर खूब चर्चा चल रही थी. ऑडियंस लगातार कयास लगा रही थी कि क्या अमर उपाध्याय एक बार फिर मिहिर विरानी बनकर शो में नजर आएंगे?  सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सवाल का जवाब तलाश रहे थे. अब स्टार प्लस ने शो का नया प्रोमो लॉन्च किया है और सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

ये भी पढ़ें: iPhone 18 की कीमत सुन हर्ष गुजराल के उड़े होश, बोले- ‘3 लाख रुपये! किडनी के साथ आत्मा-शरीर भी बेचना पड़ेगा’

क्या सच में लौट रहे हैं मिहिर?

शो में मिहिर विरानी की वापसी होने वाली है और इस किरदार को एक बार फिर अमर उपाध्याय ही निभाएंगे. यानी ऑडियंस को वही मिहिर दोबारा देखने को मिलेगा, जिसे उन्होंने सालों पहले खूब प्यार दिया था. मिहिर की वापसी की कंफर्मेशन आने के बाद अब ये जानना बेहद दिलचस्प होगा कि वे किस तरह वापसी कर रहे हैं, उन्हें वापस देखकर घरवालों का क्या रिएक्शन होगा और कहानी को क्या मोड़ दिए जाएगा.

गणेश चतुर्थी पर होगी मिहिर की वापसी

प्रोमो में दिखाया गया है कि मिहिर की वापसी गणेश चतुर्थी पर होगी. तुलसी बप्पा से प्रार्थना कर रही हैं कि वे शांतिनिकेतन (वीरानी परिवार का घर) को उसका मुखिया लौटा दें. इसके बाद अगली झलक में मिहिर-तुलसी से टकरा जाते हैं. तुलसी भी ये देख कर हैरान हो जाती हैं.

यहां देखे प्रोमो:

 

ये प्रोमो देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि फैंस काफी समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे और फाइनली अब मिहिर शो में लौट रहे हैं.

शो में वापसी के बारे में क्या बोले अमर उपाध्याय?

अमर उपाध्याय ने भी अपनी वापसी को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि मिहिर उनके लिए टीवी का सिर्फ एक किरदार नहीं है, बल्कि उनकी जिंदगी और एक्टिंग जर्नी का बहुत जरूरी हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ और ‘हनुमान अंश’ का कब्जा, ‘हैवान’ कितना कमा पाएगी?

अमर ने यह भी बताया कि पिछले कुछ समय से फैंस उनसे लगातार मिहिर की वापसी को लेकर सवाल कर रहे थे. ऐसे में अब उनका वापस आना उनके फैंस के साथ-साथ उनके लिए भी काफी खास है. उनके मुताबिक, शांतिनिकेतन लौटना और एक बार फिर तुलसी और पूरे विरानी परिवार के बीच मिहिर बनकर खड़ा होना ऐसा है, जैसे वह अपने घर वापस आ गए हों.तुलसी-मिहिर की जोड़ी फिर आएगी नजर! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बड़ा ट्विस्ट

फिलहाल इतना तो तय है कि मिहिर की वापसी ने फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं. अब देखना होगा कि तुलसी और मिहिर को एक बार फिर साथ दिखाने के लिए मेकर्स ने क्या कहानी में क्या  ट्विस्ट रखा है.

किन शोज में नजर आ चुके हैं अमर उपाध्याय?

सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहु थी से अपनी पहचान बनाने वाले अमर उपाध्याय इस शो के बाद ‘साथ निभाना साथिया’, ‘कलश’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘कुसुम’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुके हैं. 2011 में वो ‘बिग-बॉस सीजन 5’ में भी फाइनल तक भी पहुंचे थे. वे ‘भूल-भुलैया 2’ में भी नजर आए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *