Headlines

हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश


देशभर में नेशनल हाईवे की खराब हालत, गड्ढों और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सख्त कदम उठाया है. अब हाईवे की निगरानी के लिए AI कैमरे, ड्रोन और वेबकैम जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. इनकी मदद से सड़क की छोटी से छोटी खराबी का पता लगाया जाएगा और संबंधित कंपनी को उसे ठीक करने के निर्देश दिए जाएंगे.

NHAI ने हाईवे बनाने और उनका रखरखाव करने वाली कंपनियों को सड़क की कमियों को दूर करने के लिए तीन महीने का समय दिया है. इसके साथ ही कुछ जरूरी सुधार अगले मानसून से पहले पूरे करने को कहा है.

ऐसे होगी हाईवे की निगरानी
NHAI अपने पेट्रोलिंग वाहनों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस कैमरे लगाने की योजना पर काम कर रहा है. इन कैमरों से सड़क पर गड्ढे, उखड़ी हुई सतह और अन्य खराबियों की पहचान की जा सकेगी. नई व्यवस्था में खराबी मिलने पर संबंधित कंपनी को नोटिस भेजने और कार्रवाई की निगरानी करने के लिए डिजिटल सिस्टम और लाइव डैशबोर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा. अधिकारियों का कहना है कि, कुछ समस्याओं को तुरंत ठीक करना होगा, जबकि बाकी कमियों के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा.

डेवलपर्स को दी सख्त हिदायत
NHAI ने डेवलपर्स को अगले तीन महीनों में सड़क पर मौजूद गड्ढों और भारी वाहनों के कारण बने गहरे निशानों को ठीक करने के लिए कहा है. इसके अलावा अगले मानसून से पहले कई जरूरी सुधार करने के लिए भी कहा गया है, जैसे रोड सर्फेस को बेहतर बनाना, जरूरत के हिसाब से एक्स्ट्रा क्रैश बैरियर लगाना, पानी निकलने की व्यवस्था करना, सड़क के बीच बने डिवाइडर पर ड्रिप सिंचाई की सुविधा और साथ ही बड़े शहरों के प्रमुख चौराहों पर स्काईवॉक बनाने को कहा गया है.

क्यों बढ़ाई गई सख्ती?
बता दें कि इस साल कई हाईवे पर खराब सड़कों और दूसरी समस्याओं को लेकर यात्रियों ने नाराजगी जताई है. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सामने आई समस्याओं के बाद भी हाईवे के रखरखाव को लेकर सवाल उठे हैं. अधिकारियों का कहना है कि ये डेवलपर्स और ठेकेदार का ही काम है कि वो सड़क की समय पर मरम्मत करे. क्योंकि सड़कें ठीक नहीं रहेंगी तो हादसों और दुर्घटनाओं का डर बना रहता है.

ये भी पढ़ें: बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *