‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संस्कारी बहु का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी स्कूलिंग कश्मीर से की है. इसके बाद साल 2009 में उन्होंने हरियाणा के गुरुग्राम के एक मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की हुई है.

रुबीना दिलैक ने अपनी शुरूआती पढ़ाई शिमला से पूरी की है. इसके बाद एक्ट्रेस ने St. Bede’s College, शिमला से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने असम के शिवसागर स्थित गोधूलि ब्राउन मेमोरियल इंग्लिश हाई स्कूल से पढ़ाई की.देवोलीना ने बी.कॉम और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है.

दिव्यांका त्रिपाठी की पढ़ाई-लिखाई उनके होमटाउन भोपाल में हुई है. उसके बाद उन्होंने भोपाल के ही सरोजिनी नायडू सरकारी कन्या पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. दिव्यांका ने उत्तराखंड के नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का कोर्स भी किया है. वो भोपाल राइफल अकादमी से एनसीसी के दौरान राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता चुकी हैं.

अंकिता लोखंडे ने अपनी शुरुआती और कॉलेज की शिक्षा इंदौर, मध्य प्रदेश से ही पूरी की थी. पढ़ाई पूरी करने के बाद वो अभिनय में करियर बनाने के लिए 2005 में मुंबई चली गईं थीं.

दीपिका कक्कड़ ने अपनी स्कूलिंग सीबीएसई बोर्ड स्कूल से की है. 12वीं के बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था.

शिवांगी जोशी ने अपनी स्कूली शिक्षा देहरादून के पाइन हॉल स्कूल से पूरी की है. वो 12वीं पास हैं. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना पूरा ध्यान अभिनय की तरफ लगा दिया था.
Published at : 04 Aug 2026 11:05 AM (IST)
