Headlines

1 महीने पहले ही हो गई थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भविष्यवाणी? सामने आए वीडियो ने उड़ाए होश


कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दिया जिसके बाद उन्होंने पद त्याग दिया और देश को नया शिक्षा मंत्री मिल चुका है. लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि उनके इस्तीफे की भविष्यवाणी 22 जून को जारी हुए एक वीडियो में ही कर दी गई थी, ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जोड़कर देख रहे हैं और खूब शेयर कर रहे हैं.

एक महीने पहले ही हो गई थी इस्तीफे की भविष्यवाणी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें युवा भविष्यवक्ता जिसका नाम सुमित आचार्य बताया जा रहा है करता दिखाई दे रहा है. वीडियो में सुमित कहते हैं कि 25 जुलाई से पहले पहले आप देखेंगे कि केंद्र में एक बहुत बड़ी हस्ती पलट जाएगी और अपने पद से हट जाएगी.  उन्होंने ये भी कहा कि 25 जुलाई से 21 अगस्त के बीच रशिया और चीन में भूकंप भी आएगा. इसके अलावा सुमित अपनी काफी सारी भविष्यवाणियों की बात करते दिखाई दे रहे हैं जो सच साबित हुई हैं.

25 जुलाई को शिक्षा मंत्री ने दिया था इस्तीफा

अब जब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ठीक 25 जुलाई को हुआ है तो लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भविष्यवाणियां भी सच साबित होती हैं. आपको बता दें कि पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का धरना चल रहा था और उनकी मांग थी कि पेपर लीक की जवाबदेही सरकार तय करे और देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें. जिसके बाद 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

यह भी पढ़ें:  CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल

यूजर्स बोले, ये महज इत्तेफाक

वीडियो को SHIVA TIWARI नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भविष्यवाणी सही साबित हुई. एक और यूजर ने लिखा…अगली भविष्यवाणी भी कर दीजिए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…ये केवल इत्तेफाक है, भविष्यवाणी को मैं नहीं मानता.

यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *