पाकिस्तान, वो मुल्क जो भारत का पड़ोसी है और भारत से एक दिन पहले ही उसे आजादी मिली थी. भारत की तरह पाकिस्तान में भी आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है. फर्क केवल 14-15 का है. ऐसे में इस 14 अगस्त पर पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां आजादी के जश्न वाले दिन एक स्कूल में भारत का देशभक्ति गीत किसी ने बजा दिया जिस पर एक स्कूली बच्चे ने जोरदार प्रस्तुति दी. वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पाकिस्तान में बजा भारतीय देशभक्ति गीत
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार की मशहूर फिल्म केसरी का मशहूर गाना ओ मेरी जमीं बज रहा है. हैरानी की बात ये है कि वीडियो पाकिस्तान का है और मौका 14 अगस्त का जहां पाकिस्तान की आजादी का जश्न मनाया जा रहा है. वीडियो में एक 7-8 साल का स्कूली बच्चा है जिसने सेना की ड्रेस पहनी हुई है और वो केसरी फिल्म के ओर मेरी जमीं गाने पर डांस करता दिख रहा है. बच्चा गाने के एक एक बोल को अपने डांस स्टेप्स के जरिए लोगों के सामने जाहिर कर रहा है. वीडियो में उसका परफॉर्मेंस देखकर स्टेज के से नीचे बैठे लोग जोरदार हूटिंग करते हुए तालियां बजाते हैं और उसका हौसला बढ़ाते हैं.
Pakistan is such a parody nation that they need an Indian song to celebrate its independence day on 14th August 😹
This kid performed on Indian song “Kesari”.
Remember Dhurandhar, where Fanta was a jibe Aditya dhar used to troll them with ‘Bhagwa’. Looks like they don’t… pic.twitter.com/6vliiirukw
— Chota Don (@choga_don) August 16, 2026
स्टेज पर बच्चे ने दिया परफॉर्मेंस
वीडियो में एक लड़की हाथ में पाकिस्तान का झंडा लेकर स्टेज पर खड़े होती है और बच्चे के पीछे गाने की धुन के साथ उसे लहराती दिखाई दे रही है. ये देखना वाकई हैरानी भरा है कि भारत के देशभक्ति गीत पर पाकिस्तान में परफॉर्मेंस दी जा रही है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
यूजर्स ने ले लिए पाकिस्तान के मजे
वीडियो को @choga_don नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो UNO रिवर्स हो गया भाई. एक और यूजर ने लिखा…ये केसरी नहीं सब्ज रंग है पाकिस्तानियों. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…पाकिस्तान को दोबारा आजाद होने की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: Water Tank Collapse: अचानक भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
