140 KG Rahkeem Cornwall Catch: इन दिनों 2026 कैरिबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) खेला जा रहा है. टूर्नामेंट का तीसरा लीग मैच रविवार (09 अगस्त) को एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच किंग्सटाउन के आर्नोस वेल ग्राउंड पर खेला गया. मैच में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र 140 किलो के खिलाड़ी का डाइव लगाकर कैच पकड़ना रहा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है.
कैच एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के रकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) ने लिया, जो अपने भारी वजन को लेकर मशहूर हैं. आईसीसी पर लिखी हुई उनकी प्रोफाइल के मुताबिक, कॉर्नवाल का वजन 140 किलो है. उन्होंने अपने इस भार के साथ वाकई शानदार कैच लपका.
देखें रकीम कॉर्नवाल के कैच का वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑफ साइड पर कवर्स की दिशा में फील्डिंग पर खड़े कॉर्नवाल की तरफ तेजी से गेंद जाती है. भारी वजन के बाद भी वह काफी एक्टिव नजर आते हैं. उन्होंने कैच पकड़ने के लिए बाईं तरफ थोड़ी सी डाइव लगाई और कैच पूरा करने के बाद वह जमीन पर गिर गए. उन्होंने वाकई अपने कैच से सभी को हैरान कर दिया. इस कैच के साथ सेंट लूसिया किंग्स के ओपनर कामिल पूरन की पारी सिर्फ 14 रन पर ही समाप्त हो गई.
Stunner from Cornwall! 🤯
Rahkeem Cornwall holds on for a splendid catch! 🇦🇬 x 🇱🇨#CPL26 #ABFvSLK #CricketPlayedLouder #BiggestPartyInSport #Flow pic.twitter.com/5JCOxVJX7s
— CPL T20 (@CPL) August 9, 2026
यह वाकया मैच की पहली पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर हुआ. फेबियन एलन ने गेंद फेंकी, जिसे कामिल ने तेजी से कवर्स की दिशा में खेला. गेंद 30 गज का दायरा पार करती कि उससे पहले रकीम कॉर्नवाल चट्टान की तरह खड़े थे. कॉर्नवाल ने शानदार कैच लपक लिया.
मैच हारी रकीम कॉर्नवाल की टीम
मुकाबले में पहले सेंट लूसिया किंग ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए. टीम के लिए एंड्रिस गौस ने 6 चौके और 6 छक्के लगाकर 51 गेंदों में 82 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली.
इसके बाद चेज के लिए मैदान पर उतरी एंटीगुआ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन ही बना सकी. टीम के लिए एविन लुईस ने 48 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली, लेकिन उनकी पारी सिर्फ जीत का अंतर ही कम कर सकी. इस दौरान विरोधी और विजेता टीम के लिए महीश तीक्षणा और कप्तान रोस्टन चेज ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए.
यह भी पढ़ें: Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
