Headlines

15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने


उत्तर प्रदेश के आगरा से आई एक सनसनीखेज घटना ने सभी को हैरान कर दिया. थाना सिकंदरा क्षेत्र में सामने आए इस मामले में साथ जीने-मरने की कसमें खाने वाली पत्नी पर अपने ही पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने का आरोप है. घटना के अनुसार 26 मई 2026 को एक व्यक्ति की गुमशुदगी थाना सिकंदरा में उसकी पत्नी और अन्य परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी.

इसके बाद पुलिस लगातार गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में जुटी रही, लेकिन जब पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आई तो पुलिस भी हैरान रह गई. आरोप है कि पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद शव को बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया और ऊपर से नया प्लास्टर कर घटना को छिपाने का प्रयास किया.

रोज-रोज के झगड़ों और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने उठाया यह कदम

पुलिस जांच में बताया गया कि पत्नी रूबी ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या की साजिश रची थी. प्रारंभिक जांच के अनुसार रोज-रोज के झगड़ों और मारपीट से तंग आकर उसने यह कदम उठाया. आरोप है कि उसने अपने पति को 15 से 20 नींद की गोलियां खिलाईं, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद उसने घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. इसके बावजूद करीब 45 दिन तक वह गुमशुदा पति की तलाश का नाटक करती रही और किसी को भी इस घटना की भनक नहीं लगने दी.

मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतक के भाई अनिल शर्मा को संदेह हुआ. उन्होंने बताया कि सुरेंद्र शर्मा जिस एटीएम कार्ड को इस्तेमाल करते थे. सुरेंद्र की गुमशुदगी के बाद भी दो से तीन बार इस्तेमाल किया गया और उससे लेनदेन भी हुए. इसके बाद उनका शक रूबी पर गहरा गया. पूछताछ के दौरान अनिल शर्मा ने उससे कहा कि यदि उसने कुछ किया है या सुरेंद्र कहीं जाने की बात कहकर निकले थे तो वह सच बता दे. इस पर रूबी ने कथित रूप से स्वीकार किया कि उसने अपने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफना दिया है. यह सुनकर अनिल शर्मा भी स्तब्ध रह गए.

‘अब तो पूरा देश जान गया है…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले अखिलेश यादव

गोलियां खिलाकर की हत्या, फिर बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव को दफनाया

पड़ोसियों ने बताया कि इन 45 दिनों में रूबी का व्यवहार सामान्य था और वह सभी से अच्छे से बातचीत करती थी. किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि वह इतनी खौफनाक घटना को अंजाम दे सकती है. बताया गया कि रूबी और सुरेंद्र की दो बेटियां हैं. घटना से दो-तीन दिन पहले रूबी ने दोनों बच्चियों को अपने जेठ अनिल शर्मा के साथ भेज दिया था और अपनी सास को भी उनके घर भेज दिया था. जानकारी के अनुसार रूबी सिलाई कर घर का खर्च चलाती थी, जबकि उसका पति ट्रक चालक के रूप में नौकरी करता था.

पूरे मामले की जानकारी एसीपी हरीपर्वत अमीषा ने दी. उन्होंने बताया कि आरोपी पत्नी ने अपने पति को 15 से 20 नींद की गोलियां खिलाकर उसकी हत्या की और घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी पूछताछ की जाएगी और आशंका है कि जांच के दौरान इस घटना से जुड़े कई और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं.

राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *