Headlines

2 नस्ल, 2 अलग फायदे! बकरी पालन में किसे चुनें, जमुनापारी या बरबरी?

बकरी पालन से दूध और मांस, दोनों से कमाई: कम लागत में पशुपालन शुरू करने वालों के लिए बकरी पालन अच्छा विकल्प हो सकता है. जमुनापारी और बरबरी जैसी नस्लों से दूध के साथ मांस बेचकर भी आमदनी कमाई जा सकती है.

जमुनापारी ज्यादा दूध और मांस के लिए उपयोगी: यह बड़े आकार की बकरी नस्ल है. अच्छी देखभाल और पर्याप्त चारे से रोजाना करीब 2 से 2.5 लीटर तक दूध दे सकती है. बड़े शरीर के कारण इससे मांस उत्पादन में भी फायदा मिलता है.

बरबरी नस्ल ज्यादा बच्चे देने के लिए जानी जाती है: बरबरी का आकार जमुनापारी से छोटा होता है, लेकिन यह तेजी से झुंड बढ़ाने के लिए उपयोगी मानी जाती है. अच्छी देखभाल में साल में दो बार बच्चे मिलने की संभावना रहती है और एक बार में 2 से 4 बच्चे तक हो सकते हैं.

दोनों नस्लों की अपनी अलग खासियत: जमुनापारी का शरीर लंबा और कद ऊंचा होता है, जबकि बरबरी छोटी और गठीली होती है. दोनों नस्लों से दूध और मांस, दोनों के जरिए कमाई का रास्ता बन सकता है.

कम जगह वाले पशुपालक बरबरी चुन सकते हैं: अगर पशुपालक के पास जगह सीमित है और वह ज्यादा बच्चों के जरिए अपना झुंड बढ़ाना चाहता है, तो बरबरी एक उपयोगी विकल्प हो सकती है.

नस्ल खरीदने से पहले बाजार और खर्च देखें: बकरी की नस्ल सिर्फ दूध उत्पादन देखकर तय नहीं करनी चाहिए. चारा, रहने की जगह, स्वास्थ्य देखभाल का खर्च और स्थानीय बाजार में दूध व मांस की मांग को ध्यान में रखकर ही जमुनापारी या बरबरी का चुनाव करना बेहतर है.

Published at : 08 Oct 2026 06:15 PM (IST)

एग्रीकल्चर फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *