Headlines

2 लाख से ज्यादा बिक गए टिकट, 30 करोड़ के पार हुई कमाई, ‘एवेंजर्स डूम्स्डे’ ने भारत में एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही


 मार्वल स्टूडियोज की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ को भारत में एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.इस फिल्म को फर्स्ट डे देखने को लिए लोगों में जबरदस्त होड़ मची हुई है जिसके चलते इसके महंगे से महंगे टिकट भी हाथों हाथ बिक रहे हैं.दिलचस्प बात ये है कि ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ को सिनेमाघरों में रिलीज होने में अभी एक महीना बचा है. लेकिन इसने रिलीज से पहले ही प्री सेल में तबाही मचा दी है. चलिए यहां जानते हैं कि इस फिल्म ने भारत में एडवांस बुकिंग में अब तक कितना कलेक्शन कर डाला है. 

‘एवेंजर्स डूम्सडे’की भारत में कैसी है एडवांस बुकिंग? 
बता दें कि ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ ने रिलीज से पहले ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है.  इसकी एडवांस बुकिंग 30 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है. ‘सैकनिल्क’ की रिपोर्ट के मुताबिक इस मचअवेटेड सुपरहीरो फिल्म ने चार दिनों (17 दिसंबर से 20 दिसबंर के लिए एडवांस सेल के जरिए 34.34 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है (इसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं). अगर ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो यह कलेक्शन 28.65 करोड़ रुपये है.

  • इसमें सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के पहले दिन, 17 दिसंबर के लिए ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की  कुल 16.48 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई हुई है, जिसमें ब्लॉक की गई सीटों से मिले 1.84 करोड़ रुपये भी शामिल हैं.  ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो पहले दिन का कलेक्शन 14.64 करोड़ रुपये है, जिसके लिए लगभग 2.08 लाख टिकट बिके हैं.
  •  दूसरे दिन, 18 दिसंबर के लिए फिल्म ने अभी तक 1.06 लाख टिकटों की सेल की है. जिससे इसने 6.72 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. बिना ब्लॉक सीटों के साथ दूसरे दिन की प्री सेल की कमाई 5.44 करोड़ और 
  • तीसरे दिन, 19 दिसंबर के लिए फिल्म के अभी तक 98 हजार 737 टिकटों की प्री सेल हुई है. जिससे इसने ब्लॉक सीटों के साथ 6.06 करोड़ का कलेक्शन किया है और बिना ब्लॉक सीटों के कमाई 4.77 करोड़ रुपये हुई है.
  • चौथे दिन यानी 20 दिसंबर के लिए ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ की अभी तक 87 हजार 217 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है. जिनसे इसने ब्लॉक सीटों के साथ 5.08 करोड़ कमा लिए हैं.और बिना ब्लॉक सीटों के कमाई 3.81 करोड़ रुपये हुई है. 

सभी भाषाओं में अंग्रेजी वर्जन सबसे आगे
फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने पहले दिन की एडवांस सेल में सबसे बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इससे 13.98 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई हुई है, जो कुल एडवांस सेल का लगभग 85% है. ब्लॉक की गई सीटों को हटा दें, तो यह कलेक्शन 12.42 करोड़ रुपये है. वहीं हिंदी वर्जन से 2.12 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जबकि तमिल और तेलुगु वर्जन ने क्रमशः 29.79 लाख रुपये और 8.70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. 

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की एडवांस बुकिंग में महाराष्ट्र सबसे आगे 
भारतीय बाजारों में, महाराष्ट्र ओपनिंग-डे की एडवांस बुकिंग में सबसे आगे है. यहां 4.17 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की बुकिंग हुई है (जिसमें ब्लॉक की गई सीटें भी शामिल हैं), जो कुल बुकिंग का लगभग 25% है इसके बाद दिल्ली का नंबर आता है, जहां 2.73 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है, जबकि कर्नाटक में लगभग 2.49 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई है. 

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ को PG-13 रेटिंग मिली है
फिल्म को ‘खून-खराबे वाले सीन्स’, ‘वॉयलेंस’ और ‘भाषा’ के कारण PG-13 रेटिंग दी गई है. जो और एंथनी रूसो द्वारा निर्देशित, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में एवेंजर्स, एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर यूनिवर्स के किरदारों को एक साथ लाया गया है. 

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ के बारे में सब कुछ
एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित, ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, पॉल रड, एंथनी मैकी, फ्लोरेंस प्यू, वैनेसा किर्बी, एबॉन मॉस-बैचराच, वायट रसेल, चैनिंग टेटम, सिमु लियू, इयान मैककेलेन सहित कई कलाकार नजर आएंगे. ये फिल्म भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होगी. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *