Headlines

‘इंदिरा गांधी पुरस्कार एक…’, ग्रासा माशेल को लेकर क्या बोलीं सोनिया गांधी


कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार (19 नवंबर) को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार समारोह में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शांति, आजादी और विकास से जुड़े विचारों को याद किया. 2025 का पुरस्कार मोजाम्बिक की सामाजिक कार्यकर्ता ग्रासा माशेल को दिया गया.

2025 के शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार के अवसर पर सीपीपी अध्यक्ष ने कहा कि इन चीजों के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार एक ऐसी नेता के जीवन और आदर्शों की याद दिलाता है, जो शांति, स्वतंत्रता और विकास को एक-दूसरे से अलग नहीं मानती थीं. 

ग्रासा माशेल को लेकर क्या बोलीं सोनिया
सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी लोगों खासकर वंचित वर्गों की गरिमा और भलाई में ही असली प्रगति देखती थीं. उनका मानना ​​था कि राजनीतिक स्वतंत्रता से लोगों के जीवन में सार्थक बदलाव आना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मैडम ग्रासा माशेल का जीवन और काम, जो कई दशकों तक फैला है और राष्ट्रीय सीमाओं के पार तक गया है, इन आदर्शों का एक सशक्त उदाहरण है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोजाम्बिक की आजादी की लड़ाई से लेकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की वकालत करने तक, उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा और समानता के लिए समर्पित कर दिया है. ये वे मूल्य हैं जो इंदिरा गांधी के दृष्टिकोण से पूरी तरह मेल खाते हैं.

‘इंदिरा गांधी के काम से मिली सीख’
सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी का मानना था कि शांति का मतलब सिर्फ युद्ध या संघर्ष का खत्म होना नहीं है बल्कि इसके साथ लोगों को अपना जीवन दोबारा खड़ा करने और बेहतर भविष्य बनाने का मौका भी मिलना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा गांधी के काम से मिली सीख आज भी मानवीय सहायता से जुड़े अभियानों के लिए मार्गदर्शन का काम करती है. शिक्षा भी इंदिरा गांधी के देश निर्माण के विचारों का अहम हिस्सा थी.

कब हुई थी इसकी शुरुआत
उन्होंने कहा कि 2025 का यह पुरस्कार ग्रासा माशेल को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक सशक्तिकरण और मुश्किल हालात में मानवीय सहायता के क्षेत्र में उनके कामों के लिए दिया गया है. सोनिया गांधी ने कहा कि ग्रासा माशेल ने मोजाम्बिक की आजादी की लड़ाई से लेकर महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की पैरवी तक सामाजिक न्याय, मानवीय गरिमा और समानता के लिए काम किया है. बता दें कि इंदिरा गांधी की याद में इस पुरस्कार की शुरुआत 1985 में की गई थी और पहला पुरस्कार 1986 में दिया गया. 

ये भी पढ़ें

दुनिया के 500 प्रभावशाली मुसलमानों की लिस्ट में शामिल 22 भारतीय, जानें पहले नंबर पर कौन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *