सुकेश चंद्रशेखर से जुडे मकोका मामले मे फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाने की मांग वाली अर्जी राऊज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की. कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी पहले ही मुख्य चार्जशीट और छह सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर चुकी है.
कोर्ट के मुताबिक, इन चार्जशीट पर पहले भी विचार हो चुका है और किसी अतिरिक्त आरोपी को बुलाने के लिए पर्याप्त सामग्री नहीं मिली थी. कोर्ट ने कहा कि अर्जी में जैकलीन फर्नांडिज के खिलाफ ऐसी कोई विशिष्ट सामग्री नहीं बताई गई, जिससे उनकी कथित भूमिका साबित होती हो.
कोर्ट ने ये भी कहा कि सह-आरोपी पिंकी ईरानी के बयान को पूरी तरह सही मान लेने पर भी महंगे गिफ्ट पाने वाले लोगों की भूमिका इस आधार पर सामने नहीं आती. पिछली सुनवाई के दौरान राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने 200 करोड़ की वसूली के मामले में फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को आरोपी बनाने की मांग वाली अर्जी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था.
दुबई से प्रत्यर्पण कर लाए सुकेश चंद्रशेखर के सहयोगी नवाज कक्कट ने अर्जी दाखिल कर जैकलीन को मकोका मामले मे समन जारी करने की मांग की थी.
ये भी पढ़ें- ‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, मोहनलाल-ममूटी की बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
जैकलीन फर्नांडिस का वर्क फ्रंट
बता दें कि जैकलीन ने 2009 में फिल्म ‘अलादीन’ से करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में वो जैस्मिन के रोल में थीं. इसके बाद वो ‘जाने कहां से आ है’, ‘हाउसफुल’, ‘मर्डर 2’, ‘हाउसफुल 2’, ‘रेस 2’, ‘किक’, ‘रॉय’, ‘ब्रदर्स’, ‘ए फ्लाइंग जट्ट’, ‘ए जेंटलमैन’, ‘जुड़वा 2’, ‘बागी 2’, ‘रेस 3’, ‘साहो’, ‘ड्राइव’, ‘राधे’, ‘भूत पुलिस’, ‘बच्चन पांडे’, ‘सर्कस’, ‘रामसेतु’, ‘रेड 2’, ‘हाउसफउल 5’ जैसी फिल्में की हैं. पिछली बार उन्हें फिल्म वेलकम टू द जंगल में देखा गया. इस फिल्म में वो जेनी के किरदार में नजर आईं.
इसके अलावा जैकलीन को 2025 में है जुनून नाम के वेब शो में भी देखा गया. इस में वो पर्ल के रोल में देखा गया.
ये भी पढ़ें- रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान-आलिया भट्ट
