Headlines

आसिम मुनीर के बयान पर PAK को भारत का जवाब- ‘पहले…’


मंगलवार को भारत ने पाकिस्तान से सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करके दिखाने को कहा. यह बात पाकिस्तान के सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के उस बयान के बाद कही गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की सेना आतंकवाद को हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “पाकिस्तान को कार्रवाई और पक्का इरादा दिखाने की जरूरत है. दुनिया उनके दावों पर तब तक यकीन नहीं करेगी, जब तक वे सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करते.

मुनीर ने किया कोर हेडक्वाटर का दौरा
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, मुनीर ने पेशावर में कोर हेडक्वार्टर के दौरे के दौरान ये बातें कहीं. वहां उन्होंने सीनियर अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें प्रांत में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई. उन्हें आतंकवाद-विरोधी अभियानों, सीमा प्रबंधन के उपायों और प्रांत में तैनात टुकड़ियों की ऑपरेशनल तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी गई.

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, सेना ने कहा, “उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश के अटूट समर्थन के साथ, सशस्त्र बल आतंकवाद को हराने और पूरे देश में स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर अडिग हैं.

पाकिस्तानी हमले की भारत ने की निंदा
भारत ने अफगानिस्तान के पक्तिका और कुनार पर पाकिस्तान की ओर से किए गए हवाई हमले की निंदा की है. रणधीर जायसवाल ने कहा, उस हिंसा में कई आम लोगों की जान गई, हमारी उनके साथ संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं, जो घायल हैं उनके लिए कामना है कि वो जल्द ठीक हो जाए. ऐसी आक्रामकता क्षेत्र की अखंडता और शांति व्यवस्था के खिलाफ है. हम अफगानिस्तान के साथ हैं. पाकिस्तान को अपने कार्रवाई पर ध्यान देना चाहिए. इससे पहले की दुनिया उससे इसे लेकर सवाल पूछे.

बता दें सोमवार (21 सितंबर) को अफगान‍िस्‍तान के कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाक‍िस्‍तानी हवाई हमले किए थे. जिसमें तालिबान सरकार के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के UNGA के भाषण से आगबबूला हुए ईरान-क्यूबा, कर दिया वॉकआउट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *