भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मंगलावर (22 सितंबर) को फाइनल में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 147 रन के बडे़ मार्जिन से जीत हासिल की. वहीं मैच के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें एक महिला फैन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी RCB की जर्सी पहने हुए जापान के स्टेडियम में नजर आई.
बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए महिला फैन की तस्वीर साझा की और उसे मजेदार कैप्शन भी दिया. आरसीबी अपने फैंस को ’12th मैन आर्मी’ कहता है. इसी को ध्यान में रखते हुए बेंगलुरु ने तस्वीर को कैप्शन देते लिखा, “हमें GTA VI से पहले जापान में 12th Man Army मिल गई.”
अगर आप GTA VI वाली लाइन से वाकिफ नहीं हैं, तो आपको बता दें कि यह एक मशहूर गेम है. लंबे वक्त से इसके आने का इंतजार किया जा रहा है. इस इंतजार को मीम्स की दुनिया से बहुत जोड़ा जाता है. बेंगलुरु ने इसी मीम का सहारा लेते हुए कहा कि गेम से पहले RCB की फैन जापान में भारत को सपोर्ट करती दिख गई.
We got 1️⃣2️⃣th Man Army in Japan before GTA VI. 😂❤️🇯🇵
📸: Sony LIV | #AsianGames #PlayBold #ನಮ್ಮRCB pic.twitter.com/eEcMV6XXPA
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) September 22, 2026
RCB की स्मृति मंधाना ने किया कमाल
मुकाबले में भारत के लिए आरसीबी की कप्तानी करने वाली स्मृति मंधाना ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने ओपनिंग पर बैटिंग करते हुए 45 गेंदों में 5 चौके और 7 छक्कों की मदद से 79 रन स्कोर किए. उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को बड़े टोटल तक पहुंचने में मदद की.
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए. मंधाना सबसे बड़ी पारी खेलने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 99 (60 गेंद) रनों की साझेदारी की. फिर चेज के लिए उतरी श्रीलंका टीम 15.4 ओवर में सिर्फ 69 रन पर ऑलआउट हो गई. इस दौरान भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. बाकी शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले.
यह भी पढ़ें: एक दिन में 2 रिटायरमेंट, पहले इंग्लैंड फिर दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज ने लिया संन्यास
