Headlines

3 बजे तक ‘रामायण’ के बिके 14 लाख से ज्यादा टिकट्स, फर्स्ट मंडे तोड़ेगी ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड?


रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ की इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. फिल्म रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर छाई हुई है. इसकी हर जगह तारीफ हो रही है. फिल्म को दिवाली और फेस्टिव वीक का पूरा फायदा मिल रहा है. ऐसे में इसके पहले मंडे टेस्ट को लेकर प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि ये सारे रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है. 

दरअसल, ‘रामायण’ का दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. दिवाली के बाद फेस्टिव वीक का इसे और भी फायदा मिल रहा है. पहले मंडे टेस्ट में भी ये 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने जा रही है. फिल्म की दोपहर की ऑक्यूपेंसी रविवार के मुकाबले कहीं ज्यादा दर्ज की गई है.

3 बजे तक 45 करोड़ के पार ‘रामायण’

सैकनिल्क के अनुसार, ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले मंडे को भी गर्दा उड़ा दिया है. इसने बॉक्स ऑफिस पर दोपहर 2 बजे तक 44.22 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. इसे 11,758 शोज मिले हैं और इस पर ऑक्यूपेंसी भी 54.2% दर्ज की गई है. 

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ ने ओपनिंग वीकेंड में बनाया साल का बड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ के एडवांस बुकिंग में पहले मंडे को 14.28 लाख टिकट दोपहर तक ही बिक गए हैं, जिसके बाद एडवांस बुकिंग में ही इसकी कमाई 53.1 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने एक बार फिर से बवाल मचाने जा रही है.

पहले मंडे टेस्ट में तोड़ेगी ‘बाहुबली 2’-‘धुरंधर 2’ का रिकॉर्ड?

कोईमोई के अनुसार, ‘रामायण’ को लेकर पहले मंडे को प्रिडिक्ट किया जा रहा है कि फिल्म 5वें दिन यानी कि सोमवार को 90 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है. ऐसे में अगर ऐसा होता है तो ये पहले मंडे को धांसू कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ और ‘बाहुबली 2’ समेत की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देगी और नंबर 1 पर आ सकती है.

पहले मंडे को ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में (नेट)

1. बाहुबली 2- 80 करोड़
2. पुष्पा 2- 66 करोड़
3. धुरंधर 2- 64 करोड़
4. टाइगर 3- 59.25 करोड़
5. बॉर्डर 2- 59 करोड़ 
6. एनिमल- 40.06 करोड़
7. गदर 2- 38.7 करोड़
8. स्त्री 2- 38.1 करोड़
9. टाइगर जिंदा है- 36.54 करोड़
10. हाउसफुल 4- 34.56 करोड़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *