टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. वो पिछले काफी समय से सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल को डेट कर रही हैं. अब दोनों अपने इस रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं. जेनिफर और विलियम शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
यूके में होगी प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी
जेनिफर 41 साल की उम्र में दूसरी बार दुल्हन बनने जा रही हैं. उनकी शादी की तारीख कंफर्म हो चुकी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर कल यानी 16 जुलाई को बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ सात फेरे लेंगी. जेनिफर विंगेट की शादी इंटीमेट अंदाज में होगी. ये वेडिंग यूनाइटेड किंगडम (यूके) में आयोजित की जाएगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें:- राघव जुयाल संग डेटिंग रूमर्स पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘वो मेरा बहुत अच्छा …’
कौन हैं जेनिफर के होने वाले दूल्हे राजा?
जेनिफर विंगेट के होने वाले पति विलियम इश्माएल एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं. दोनों काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी मीडिया या सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की. जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं और यही वजह है कि उन्होंने अपनी इस दूसरी शादी को भी काफी सीक्रेट रखा है.

41 की उम्र में जेनिफर की दूसरी शादी
‘दिल मिल गए’, ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ जैसे सुपरहिट सीरियल्स से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली जेनिफर विंगेट की ये दूसरी शादी है. इससे पहले साल 2012 में उन्होंने अपने को-स्टार और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया. अब लगभग 12 साल बाद जेनिफर की जिंदगी में दोबारा प्यार ने दस्तक दी है और वो विलियम के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:- Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, दम तोड़ रही ‘अल्फा’, जानें- ‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन
