Headlines

Video: सांप के साथ कार्टून के मजे लेता दिखा बच्चा, फिर पकड़कर ऐसे उठाया जैसे रस्सी हो- वीडियो वायरल


सोशल मीडिया पर आपने कई सारे हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे. लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों की सांसे रोक दी हैं. सोचिए आपका बच्चा बिस्तर पर लेटकर आराम से फोन चला रहा हो और उसके पास एक जिंदा खतरनाक सांप लेटा हो तो? सोचकर ही आपकी सांसे अटक गई होंगी. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो ऐसे ही दृश्य को चीख चीखकर बयां कर रहा है, लेकिन यहां घर वाले घबराने के बजाए बच्चे का सांप के साथ मनोरंजन इंजॉय कर रहे हैं और उसकी रील बना रहे हैं. यूजर्स भी ये सब देखकर हैरान हैं.

सांप के साथ बिस्तर पर कार्टून देख रहा था बच्चा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक 7-8 साल का बच्चा बेडरूम में आराम से फोन को तकिए के सहारे रखकर कार्टून देख रहा है. लेकिन ये क्या, कार्टून बच्चा अकेला नहीं देख रहा है, बल्कि उसके साथ एक खतरनाक सांप भी है जो बच्चे के साथ बिस्तर पर लेटा है और उसका पूरा ध्यान फोन में चल रहे कार्टून शो पर है, मानों उसे सब समझ आ रहा हो.

थोड़ी सी ऊंच नीच और हो जाती अनहोनी

हैरान कर देने वाली बात तो ये है कि बच्चे के घर वालों को भी इससे कोई मतलब नहीं है, वो बच्चे का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं और इसे केवल एक मनोरंजन की तरह ले रहे हैं. हालांकि देखने पर ये सांप पालतू नजर आता है, लेकिन सांप को पालतू बनाना भी खुद की सुरक्षा से खिलवाड़ ही है. राहत देने वाली बात ये है कि सांप जहरीला नहीं है जिससे बच्चे की जान को कोई खतरा नहीं है.

यह भी पढ़ें: King Cobra Rescue Viral Video: 10 फिट लंबा कोबरा निकला तो महिला ने खिलौना समझकर पकड़ लिया, होश उड़ा देगा यह वीडियो

यूजर्स बोले, एक किस और लाइफ मिस

वीडियो को  montosh__stories नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अगर सांप ने एक किस किया तो इसकी लाइफ मिस हो जाएगी. एक और यूजर ने लिखा…Oggy कार्टून अब सांप का भी पसंदीदा बन गया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जिस दिन बाइट करेगा सारी मस्ती निकल जाएगी.

यह भी पढ़ें: Mobile Phone Theft in Hospital: अस्पताल में घुसा चोर और उठा ले गया मरीजों के मोबाइल फोन, चोरी का वीडियो वायरल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *