Headlines

41 की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, सामने आया पहला वीडियो


छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में शुमार जेनिफर विंगेट एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, जेनिफर 41 साल की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं. उन्होंने 16 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन विलियम इश्माएल संग यूनाइटेड किंगडम (यूके) में इंटीमेट शादी की. 

ब्राइडल गाउन में नजर आईं जेनिफर विंगेट
जेनिफर का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो अपने ब्राइडल गाउन को पहली बार देखती, उसे ट्राय करती और अपने वेडिंग लुक को फाइनल करती नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर ने अपनी शादी के लिए ‘कार्लियो फैशन’ द्वारा खास तौर पर तैयार किया गया कस्टम-मेड ब्राइडल गाउन चुना.

ये भी पढ़ें: 3100 करोड़ी ‘धुरंधर’ के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत

जेनिफर विंगेट के चेहरे पर दिखी खुशी
जैसे ही जेनिफर को ये गाउन दिखाया गया, उसकी बारीक कारीगरी और खूबसूरत डिजाइन देखकर उनके चेहरे पर खुशी झलकने लगी. एक वीडियो में वो गाउन पहनकर उसकी फिटिंग चेक करती और अपने ब्राइडल वेल को एडजस्ट करती दिखाई देती हैं. वहीं, एक क्लिप में डिजाइनर गाउन के बॉडीस पर फिनिशिंग टच देते हुए भी नजर आ रहे हैं. ये तस्वीरें और वीडियो जेनिफर एक फैन पेज ने शेयर किए हैं. 

UK में हुई जेनिफर विंगेट की शादी
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जेनिफर और विलियम की ये शादी यूनाइटेड किंगडम (यूके) में आयोजित की गई, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए. जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी मीडिया या सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की. जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपनी इस दूसरी शादी को भी काफी सीक्रेट रखा है. 

जेनिफर विंगेट की पहली शादी और तलाक
जेनिफर विंगेट की ये दूसरी शादी है. इससे पहले साल 2012 में उन्होंने अपने को-स्टार और एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी. हालांकि, ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2014 में दोनों का तलाक हो गया.

ये भी पढ़ें: संभावना सेठ-अविनाश द्विवेदी ने दिखाई जुड़वा बच्चों की झलक, रिवील किया नाम, फैंस ने बरसाया प्यार





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *