Headlines

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड


आजकल जिस एक फिल्म की सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है, वह है क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’. ये एक ऐतिहासिक फ़िल्म है जो ग्रीक कवि होमर की एपिक कविता पर बेस्ड है. इस फ़िल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे कलाकारों ने लीड रोल प्ले किया है. ये फिल्म रिलीज के बाज से दुनियाभर में तो तहलका मचा ही रही है वहीं ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी बवाल काट रही है. शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद इसने भारत में मंडे टेस्ट भी पास कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को कितनी कमाई की है?

द ओडिसी’ ने चौथे दिन कितना किया कलेक्शन?
क्रिस्टोफर नोलन की ये फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और लोग इसके टिकट धड़ाधड़ खरीद रहे हैं. जहां दुनिया भर में नोलन की फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है तो  वहीं ‘इंटरस्टेलर’ के डायरेक्टर के भारतीय फैंन्स ने भी उनकी इस लेटेस्ट रिलीज के लिए खूब प्यार दिखा रहे हैं. धमाकेदार शुरुआत और जबरजस्त ओपनिंग वीकेंड के बाद इस फिल्म ने मंडे टेस्ट में भी टॉप किया है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के पहले दिन 17.40 करोड़ से खाता खोला था.
  • दूसरे दिन नोलन की फिल्म ने कमाई में तेजी दिखाते हुए 22.50 करोड़ कमाए.
  • तीसरे दिन का कलेक्शन 21.90 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘द ओडिसी’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को भारत में 8.35 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में चार दिनों की कुल नेट कमाई अब 69.65 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के खिलाफ हुमा से भूमि तक ने आवाज की बुलंद, अनुराग कश्यप ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

भारत में साल की तीसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने वाली है
‘द ओडिसी’ रिलीज के बाद से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है. वहीं ये फिल्म साल 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तीसरी हॉलीवुड बनने वाली है. ये बस माइकल के 70.76 करोड़ के लाइफटाइ कलेक्शन को मात देने से इंचभर दूर है. मंगलवार को फिल्म इस रिकॉर्ड को हर हालत में अपने नाम कर लेगी. 

ये हैं भारत में साल 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

  1. ऑब्सेशन – 84.65 करोड़
  2. प्रोजेक्ट हेल मैरी – 75.21 करोड़
  3. माइकल – 70.76 करोड़
  4. द ओडिसी – 69.65 करोड़ (4 दिन)
  5. द डेविल वियर्स प्राडा 2 – 30.21 करोड़
  6. ली क्रोनिन की द ममी – 25.32 करोड़

द ओडिसी’ 100 करोड़ से कितनी दूर? 
‘द ओडिसी’ ने भारत में रिलीज के चार दिनों में तकरीबन 70 करोड़ की कमाई कर ली है. अब ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने की ओर तेजी से बढ़ रही है. इसे इस आंकड़े को छूने के लिए 30 करोड़ और कमाने की जरूरत है. फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए लग रहा है कि ये दूसरे वीकेंड से पहले ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर हैं. 

ये भी पढ़ें:-‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *