Headlines

’50 रुपया काट ओवर एक्टिंग का’ सिर पर पट्टी बांध ढोंग कर रही थी कथित TMC कार्यकर्ता, मजेदार तरीके से खुली पोल


पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद राज्य का सियासी माहौल लगातार गर्म बना हुआ है. सोशल मीडिया पर एक तरफ जीत के जश्न के वीडियो वायरल हो रहे हैं तो दूसरी तरफ आरोप-प्रत्यारोप और हिंसा से जुड़े क्लिप्स इंटरनेट पर बहस छेड़ रहे हैं. इसी बीच अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान भी किया और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ भी ला दी. वीडियो में एक महिला सिर पर पट्टी बांधकर कैमरे के सामने खुद पर हमले का दावा करती दिखाई देती है, लेकिन तभी जो होता है उसे देखकर इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं. भाई स्क्रिप्ट तो अच्छी थी, लेकिन क्लाइमेक्स बिगड़ गया.

पट्टी बांध BJP पर लगा रही थी आरोप

दरअसल, वायरल वीडियो में एक महिला, जिसे सोशल मीडिया यूजर्स टीएमसी समर्थक बता रहे हैं, सिर पर पट्टी बांधकर मीडिया के सामने खड़ी दिखाई देती है. महिला दावा करती है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की है. कैमरे के सामने वह खुद को घायल बताने की कोशिश करती नजर आती है. लेकिन तभी वहां मौजूद दूसरी महिला, जिसे बीजेपी समर्थक बताया जा रहा है, अचानक आगे बढ़ती है और उसके सिर से पट्टी खींचकर हटा देती है.

पट्टी हटते ही मच गया बवाल

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पट्टी हटने के बाद महिला के सिर पर किसी तरह की चोट नजर नहीं आती. यही देखकर वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगते हैं और माहौल अचानक गर्म हो जाता है. इसके बाद वीडियो में अफरा-तफरी जैसी स्थिति दिखाई देती है . सोशल मीडिया पर कई लोग दावा कर रहे हैं कि पट्टी हटाने वाली महिला के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. हालांकि वीडियो की सत्यता और इसमें शामिल लोगों की पहचान की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो

सोशल मीडिया पर आई मजेदार प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं . एक यूजर ने लिखा…50 रुपया काट ओवर एक्टिंग का . दूसरे ने कहा…पट्टी हटते ही पूरा प्लॉट ट्विस्ट आ गया. वहीं एक और यूजर ने लिखा…बंगाल की राजनीति अब वेब सीरीज से भी ज्यादा ड्रामेटिक हो गई है. हालांकि कई लोगों ने वीडियो में दिख रही कथित हिंसा की आलोचना भी की और कहा कि राजनीतिक मतभेद हिंसा में नहीं बदलने चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *