Headlines

526 KM रेंज वाली Syros या 449 KM वाली Windsor, कौन-सी EV खरीदेंगे आप?


भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब ग्राहकों के पास अलग-अलग कीमत और फीचर्स वाली कई EV मौजूद हैं. इसी बीच MG Windsor EV और हाल ही में लॉन्च हुई Kia Syros EV के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है.

दोनों गाड़ियां अलग तरह का डिजाइन, अच्छा स्पेस और मॉडर्न फीचर्स देती हैं, लेकिन कीमत, बैटरी टेक्नोलॉजी, रेंज और प्रीमियम फील के मामले में दोनों में काफी अंतर है. ऐसे में अगर आप इन दोनों में से किसी एक इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किस मॉडल में पैसा लगाना ज्यादा समझदारी हो सकती है?

कौन सी कार ज्यादा बड़ी है?

  • MG Windsor EV, Kia Syros EV से लंबी, चौड़ी और ऊंची है. Windsor का डिजाइन भी Syros EV की तुलना में ज्यादा आकर्षक और प्रीमियम नजर आता है. Syros EV का बॉक्सी डिजाइन कुछ लोगों को पसंद आ सकता है, लेकिन यही इसका एक कमजोर पक्ष भी माना जा रहा है. इसका डिजाइन सीधा और बॉक्सी है, जिसकी वजह से यह हर ग्राहक को प्रीमियम कार जैसा फील नहीं देती.
  • दूसरी तरफ, Windsor का डिजाइन थोड़ा अलग और मॉडर्न है. इसमें कैब-फॉरवर्ड स्टाइल देखने को मिलता है, यानी कार का केबिन आगे की तरफ ज्यादा खिसका हुआ नजर आता है. इसके बावजूद इसका पूरा डिजाइन बॉक्सी नहीं है. यही वजह है कि Windsor सड़क पर ज्यादा प्रीमियम और आकर्षक दिखाई देती है.

  • रेंज के मामले में Kia Syros EV Windsor EV से आगे निकलती है. Syros EV में 51.4 kWh का NMC बैटरी पैक दिया गया है. इसकी मोटर करीब 171 PS की पावर देती है और कंपनी के अनुसार यह एक चार्ज में करीब 526 किलोमीटर की रेंज दे सकती है.
  • MG Windsor EV के टॉप वेरिएंट में 52.9 kWh का LFP बैटरी पैक मिलता है. इसकी इलेक्ट्रिक मोटर करीब 136 hp की पावर देती है और इसकी दावा की गई रेंज करीब 449 किलोमीटर है. यानी कागज पर देखें तो Syros EV की रेंज Windsor से काफी ज्यादा है. हालांकि, सिर्फ रेंज को देखकर फैसला करना सही नहीं होगा.
  • भारत जैसे बाजार में बैटरी की टेक्नोलॉजी भी काफी जरूरी है. Windsor में LFP बैटरी का इस्तेमाल किया गया है. दूसरी तरफ, Syros EV में NMC बैटरी दी गई है.

किसमें ज्यादा स्पेस मिलेगा?

  • केबिन स्पेस की बात करें तो MG Windsor EV ज्यादा आरामदायक नजर आती है. खास तौर पर पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए इसमें ज्यादा जगह मिलती है. इसका रियर सीट एरिया ज्यादा खुला और आरामदायक महसूस होता है, जिससे लंबी यात्रा के दौरान यात्रियों को फायदा हो सकता है.
  • Windsor के इंटीरियर में बड़ा टचस्क्रीन और प्रीमियम फील देने वाला केबिन मिलता है. इसका डैशबोर्ड और इंटीरियर लेआउट भी इसे ज्यादा महंगी कार जैसा अनुभव देता है.

526 KM रेंज वाली Syros या 449 KM वाली Windsor, कौन-सी EV खरीदेंगे आप?

  • Kia Syros EV में भी कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं और कुछ मामलों में यह Windsor को टक्कर देती है. हालांकि, ओवरऑल इंटीरियर एक्सपीरियंस की बात करें तो Windsor ज्यादा प्रीमियम महसूस होती है. इसलिए अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा स्पेस, आराम और प्रीमियम केबिन है तो Windsor बेहतर विकल्प लगती है.
  • दोनों इलेक्ट्रिक SUVs में आधुनिक फीचर्स की कमी नहीं है. Syros EV में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी से भरपूर कार बनाते हैं. वहीं MG Windsor EV भी बड़े इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल फीचर्स और प्रीमियम केबिन के साथ आती है.
  • हालांकि, फीचर्स की संख्या के बजाय उनका इस्तेमाल और कार का ओवरऑल अनुभव ज्यादा मायने रखता है. इस मामले में Windsor का इंटीरियर ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक महसूस होता है. यानी सिर्फ फीचर्स की लंबी लिस्ट के बजाय अगर आप पूरी कार के अनुभव को महत्व देते हैं, तो Windsor मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है.

कौन सी कार खरीदना ज्यादा सही रहेगा?

  • अगर दोनों कारों की तुलना करें तो MG Windsor EV ज्यादा संतुलित पैकेज नजर आती है. इसकी सबसे बड़ी खूबियों में बेहतर डिजाइन, ज्यादा स्पेस, प्रीमियम इंटीरियर और LFP बैटरी टेक्नोलॉजी शामिल हैं. वहीं इसकी कीमत भी Syros EV की तुलना में कम बताई गई है, जिससे इसकी वैल्यू और बेहतर हो जाती है.
  • दूसरी तरफ, Kia Syros EV का सबसे बड़ा फायदा इसकी ज्यादा दावा की गई रेंज और 171 PS की ज्यादा पावर है. अगर किसी ग्राहक के लिए ज्यादा रेंज और ज्यादा पावर सबसे महत्वपूर्ण चीजें हैं, तो Syros EV आकर्षक विकल्प हो सकती है. लेकिन कीमत, डिजाइन, स्पेस, प्रीमियम फील और बैटरी टेक्नोलॉजी को एक साथ देखा जाए तो MG Windsor EV ज्यादा समझदार खरीद नजर आती है.

यह भी पढ़ें:-

अब कैब के किराए में आसमान से सफर करेंगे आप! आ रही Air Taxi 

 

 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *