Headlines

600 KM रेंज, शानदार फीचर्स और बहुत कुछ, मार्केट में एंट्री की तैयारी कर रही ये इलेक्ट्रिक कारें


भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है और अब कंपनियां लंबी रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी में हैं. खासकर 600 किलोमीटर तक चलने वाली कारों पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, ताकि लोगों को बार-बार चार्जिंग की चिंता न करनी पड़े. आने वाले समय में कुछ ऐसी ही दमदार इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में एंट्री करने वाली हैं, जो लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और शानदार डिजाइन के साथ आएंगी.

Toyota Urban Cruiser Ebella

लिस्ट में पहला नाम Toyota Urban Cruiser Ebella का है. कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार इसी महीने बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. दिखने में यह कार मारुति की इलेक्ट्रिक कार जैसी होगी, जिसमें 2 तरह की बैटरी मिलेगी. इस बैटरी पैक में एक  440 किलोमीटर तो दूसरी 543 किलोमीटर चलेगी. गाड़ी की कीमत की बात की जाए तो यह करीब 16 लाख रुपये के आसपास हो सकती है. 

Tata Sierra EV

अगला नाम Tata Sierra EV का है, जिसे नए अवतार में वापस लाया जा रहा है. दिखने में यह कार काफी मॉडर्न है, जिसे सिंगल चार्ज में 600 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है. इसके अलावा टाटा अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार सफारी को भी पेश कर सकती है. सफारी 6 और 7 सीटर होगी, जिसमें 600 किलोमीटर की रेंज होगी. 

Nissan Leaf 2026

इसके अलावा Nissan Leaf 2026 को भी लॉन्च किया जा सकता है. यह कार पहले से ज्यादा एडवांस डिजाइन और टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च की जाएगी. इसकी रेंज लगभग 600 किलोमीटर तक बताई जा रही है. इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, प्रीमियम इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जो इसे एक मॉडर्न इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं. हालांकि, अभी इसकी भारत में लॉन्च करने की योजना साफ नहीं है. 

Kia Syros EV

अगली इलेक्ट्रिक कार Kia Syros EV है, जिसे टाटा नेक्सन को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया जाएगा. इस कार को बजट का खास ध्यान रखकर तैयार किया जा रहा है. गाड़ी में अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक ग्रिल जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसकी रेंज 500 किलोमीटर तक रहने की उम्मीद है. 

इसी तरह कई और कंपनियां भी 600 किलोमीटर या उससे ज्यादा रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV और सेडान पर काम कर रही हैं. इन कारों में न सिर्फ लंबी रेंज मिलेगी, बल्कि बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी, फास्ट चार्जिंग और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स भी देखने को मिलेंगे. 

यह भी पढ़ें:-

EV Battery: सुनसान रेगिस्तान में खत्म हुई इलेक्ट्रिक कार की बैटरी, फिर शख्स ने ऐसे लगाया जुगाड़…. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *