Headlines

6,6,6,6,6,6… युवराज सिंह ने जड़े 6 छक्के, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया


वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2026) में शनिवार को इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मैच खेला गया. इंडिया चैंपियंस ने यह मैच 46 रनों से जीता. इंडियन टीम ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में सात विकेट पर 196 रन बनाए थे. जवाब में कंगारू टीम 16.2 ओवर में 150 रनों पर ढेर हो गई. इंडिया चैंपियंस के लिए कप्तान युवराज सिंह ने 44 गेंद में 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले. 

इंडिया चैंपियंस के लिए नमन ओझा और अंबाती रायडू पारी की शुरुआत करने आए. रायडू तीन गेंद में एक चौके की मदद से चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए. फिर तीन नंबर पर स्टुअर्ट बिन्नी को भेजा गया. बिन्नी 9 गेंद में एक चौके और एक छ्क्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए. रायडू को बेन हेल्फेनहास और बिन्नी को बेन लॉग्लिन ने आउट किया. 

नमन ओझा 26 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का निकला. नमन को भी बेन लॉग्लिन ने आउट किया. फिर कप्तान युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को जमकर धोया. युवी ने 44 गेंद में 71 रनों की तूफानी पारी खेली. इश दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और छह छक्के निकले. 

यूसुफ पठान ने भी 37 रनों की तूफानी पारी खेली. 20 गेंद की अपनी पारी में यूसुफ ने एक चौका और चार छक्के लगाए. उनके भाई इरफान पठान सिर्फ एक रन ही बना सके. अंत में ऋषि धवन ने खूब धोया. धवन ने सिर्फ 12 गेंद में 35 रन बना डाले. इस दौरान उनके बल्ले से एक चौका और चार छक्के निकले. 

जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान उस्मान ख्वाजा 00 और तीन नंबर पर आए बेन डंक 06 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद डार्सी शॉर्ट और जो बर्न्स ने भारतीय गेंदबाजों को खूब धोया. दोनों ने 9वें ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया था. शॉर्ट 28 गेंद में 65 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 4 चौके और 7 छक्के निकले. वहीं बर्न्स ने 32 गेंद में 45 रनों की शानदार पारी खेली. बर्न्स ने चार छक्के लगाए. 

इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर पवेलियन लौटे. कैलम फर्ग्यूसन 00, जोनाथन वेल्स 11, नाथन कुल्टर नाइल 00, केन रिचर्डसन 04, बेन हिल्फेनहास 01 और फवाद अहमद 09 रन बनाकर आउट हुए. 

इंडिया चैंपियंस के लिए गेंदबाजी में मोहित शर्मा ने तीन और धवल कुलकर्णी ने चार विकेट चटकाए. पीयूष चावला को दो और हरभजन सिंह को एक विकेट मिला.

यह भी पढ़ें- 

तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *