Headlines

IND vs WI 3rd ODI: राहुल का शतक, 4 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज को दिया 352 का लक्ष्य; रोहित के 92


न्यू चंडीगढ़ के तीसरे वनडे में भारत ने पहले बैटिंग करने के बाद 7 विकेट पर 351 रन बनाए. 04 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद टीम इंडिया की तरफ से शानदार वापसी देखने को मिली. अब वेस्टइंडीज को जीत के लिए 352 रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के लिए केएल राहुल ने शतकीय पारी खेलते हुए 87 गेंदों में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से 129* रन स्कोर किए. इसके अलावा रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली. इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए जायडन सील्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. 

कोहली और गिल हुए फ्लॉप 

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही. 03 रन पर पहला विकेट कप्तान शुभमन गिल (01) के रूप में गिरा. इसके बाद 04 रन के स्कोर पर विराट कोहली गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए. जल्दी शुरुआती 2 विकेट गिर जाने के बाद लग रहा था कि भारत बड़े टोटल तक नहीं पहुंच पाएगा, लेकिन मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने कमाल करते हुए टीम को 350 रन का आंकड़ा पार करवाया.

रोहित शर्मा ने संभाली पारी 

जल्दी 2 विकेट गिर जाने के बाद रोहित शर्मा ने पारी संभाली. रोहित और रुतुराज गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 137 (132 गेंद) रनों की साझेदारी करके पारी को संभाला. स्कोर 141 रन पर पहुंचा, जहां रुतुराज गायकवाड़ 69 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. इस पारी की बदौलत टीम इंडिया की पारी संभली. 

इसके बाद नंबर पांच पर उतरे राहुल ने कमाल की पारी खेली. राहुल और नमन धीर ने पांचवें विकेट के लिए 65 (43 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम को स्थिरता प्रदान की. नमन ने 30 रनों की पारी खेली. इसके बाद आठवें विकेट के लिए राहुल ने गुरनूर बरार के साथ मिलकर 61 (26 गेंद) रनों की साझेदारी की. बरार ने नाबाद 08 रनों की पारी खेली. 

 

यह भी पढ़ें: 75वां ‘शतक’, रोहित शर्मा ने रच दिया इतिहास, तीसरे वनडे में बनाया बड़ा रिकॉर्ड





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *