Headlines

8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह

कबीर बेदी की बेटी और पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा बेदी अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पूजा बेदी करीब 8 साल से बिजनेसमैन मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिश्ते में हैं. साल 2019 में दोनों ने सगाई भी की थी, लेकिन इसके बावजूद ये कपल अब तक शादी के बंधन में नहीं बंधा है.

दूसरी शादी नहीं करेंगी पूजा बेदी
फैंस लंबे समय से पूजा और मानेक की शादी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि उनका दोबारा शादी करने का कोई इरादा नहीं है. पूजा ने बताया कि वो शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहतीं और अपने मौजूदा रिश्ते से खुश हैं. विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में पूजा ने शादी को लेकर अपनी सोच और मानेक के साथ रिश्ते पर खुलकर बात की. 

शादी को लेकर बदली पूजा बेदी की सोच
पूजा बेदी ने बताया कि एक समय वो शादी को लेकर काफी पॉजिटिव सोच रखती थीं, लेकिन वक्त के साथ उनके विचार बदल गए हैं. वो और मानेक पिछले आठ साल से एंगेज्ड हैं और अक्सर लोग उनसे पूछते हैं कि दोनों शादी कब करेंगे, लेकिन इस कपल का शादी करने का कोई इरादा नहीं है. 

8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह

सगाई ही काफी है, शादी के कागजों की जरूरत नहीं
जब पूजा से पूछा गया कि लोग अक्सर उनसे शादी की तारीख के बारे में पूछते हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि वो शादी करने नहीं जा रही हैं. 

8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह

पूजा बेदी ने कहा, ‘सगाई का मतलब होता है जब कोई आपकी उंगली में अंगूठी पहनाकर कहता है, “मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं.’ इसका सीधा सा मतलब है कि मैं तुम्हें अपना साथी, प्रेमी, पति और अपने बच्चों का पिता मानकर जिंदगी भर साथ निभाना चाहता हूं. जब कमिटमेंट आ गई, तो वो काफी है. इसके बाद आप सिर्फ एक कागज का टुकड़ा साइन कर रहे होते हैं और अपनी पर्सनल लाइफ में सरकार को शामिल कर रहे होते हैं.’ 

8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह

‘मैं शादी कर चुकी हूं, तलाक ले चुकी हूं’
पूजा ने अपनी पिछली शादी का जिक्र करते हुए कहा कि वो शादी कर चुकी हैं और तलाक का अनुभव भी ले चुकी हैं. वहीं, मानेक भी पहले शादी कर चुके हैं और उनके बच्चे हैं. ऐसे में दोनों को दोबारा शादी करने की जरूरत महसूस नहीं होती. 

8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह

एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं शादी कर चुकी हूं, तलाक ले चुकी हूं और मेरे दो बच्चे हैं. वो भी शादी कर चुके हैं, उनका तलाक हो चुका है और उनके बच्चे हैं. हमारी जिंदगी में चीजें काफी आसान हैं. मेरी नेटवर्थ मेरे बच्चों के पास जाएगी और उनकी नेटवर्थ उनके बच्चों के पास जाएगी.’ 

8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Box Office Day 1: सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कमाई करेगी ‘आवारापन 2’, बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी का गदर!

‘मैं किसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट में नहीं बंधना चाहती’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कमा रही हूं और वो भी कमा रहे हैं. हम दोनों अपने पैरों पर खड़े हैं. मुझे सिक्योरिटी के लिए उनकी जरूरत नहीं है और उन्हें भी मेरी जरूरत नहीं है. शुरुआत में इरादा शादी करने का ही था, लेकिन जब हमने गहराई से सोचा तो लगा कि शादी हमारे जीवन के विजन से मेल नहीं खाती. मैं किसी के साथ ‘कॉन्ट्रैक्ट’ में नहीं बंधना चाहती. मैं यह सब करके देख चुकी हूं. मुझे लगता है कि हर किसी को शादी करनी चाहिए, ये एक खूबसूरत चीज है, लेकिन मुझे अब दोबारा इसे करने की जरूरत महसूस नहीं होती. मुझे आजादी चाहिए.’ 

8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह

स्कूल के दिनों के दोस्त, हॉट एयर बलून में किया था प्रपोज
बता दें कि पूजा और मणेक हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित ‘द लॉरेंस स्कूल, सनावर’ में एक साथ पढ़ते थे, जहां मणेक उनके सीनियर थे. सालों बाद दोनों अपने स्कूल के एल्युम्नाई व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए दोबारा संपर्क में आए. साल 2019 में मणेक ने बेहद रोमांटिक अंदाज में हॉट-एयर बलून में पूजा को शादी के लिए प्रपोज किया था. उस वक्त पूजा ने सोशल मीडिया पर सगाई की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि मणेक ने उन्हें सचमुच हवा में उड़ा दिया है. हालांकि, अब 8 साल की सगाई के बाद दोनों ने बिना शादी के ही एक-दूसरे का साथी बनकर रहने का फैसला किया है. 

पहले फरहान फर्नीचरवाला से हुई थी शादी
पूजा बेदी मशहूर एक्टर कबीर बेदी और दिवंगत क्लासिकल डांसर प्रतिमा बेदी की बेटी हैं. उन्होंने साल 1994 में बिजनेसमैन फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी. शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी. दोनों के दो बच्चे बेटी अलाया एफ और बेटा ओमर हैं. हालांकि, साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था. 

8 साल पहले बॉयफ्रेंड संग की थी सगाई, अब पूजा बेदी क्यों नहीं करेंगी मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी? चौंका देगी वजह

ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है ‘बंटवारा 1947’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *