Headlines

Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई  ‘आवारापन 2’, इमरान हाशमी की एक्टिंग के कायल हुए लोग, बोले- ‘ब्लॉकबस्टर है फिल्म’


इमरान हाशमी की  ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में 14 अगस्त यानी आज रिलीज हो गई है. सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से क्लैश के चलते इसने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है. वहीं इसने एडवांस बुकिंग में भी कमाल किया है. वहीं अब इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने सोशल मीडिया पर इसका रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है. जानते हैं लोगों को ये फिल्म कैसी लगी है?

 ‘आवारापन 2’ का कैसा है एक्स रिव्यू? 
 ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ने एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. फिल्म को सोशल मीडिया पर मिल रहे रिव्यू काफी शानदार है जिसे देखते हुए लग रहा है कि ये सीक्वल 2007 की कल्ट फिल्म की पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ एक कमर्शियल एक्शन-ड्रामा पेश करने में भी कामयाब रही है.

एक यूजर ने लिखा है, “ शिवम पंडित की फैन-सर्विस और नॉस्टेल्जिया वाला हिस्सा बहुत बढ़िया है. इमरान हाशमी को आखिरकार एक ऐसी फिल्म और किरदार मिला है जो आम लोगों से जुड़ता है. आवारान 2 की कहानी फैंन्स की पसंदीदा सुपर-हिट फिल्म जैसा एक्सपीरियंस देती है, लेकिन डायरेक्शन और एक्शन कोरियोग्राफ़ी कमज़ोर है. तेरा मेरा रिश्ता और तो फिर आओ  गाने बहुत असरदार हैं और फ़िल्म को जबरदस्त नॉस्टेल्जिक अनुभव बनाते हैं. सिर्फ ये दो चीज़ें ही इसे सुपरहिट बनाने और पक्के फ़ैन्स को खुश करने के लिए काफ़ी हैं.

इसमें रोमांस कम है, लेकिन नॉस्टेल्जिया और म्यूजिक भरपूर है. कुल मिलाकर, यह एक अच्छी फ़िल्म है जिसमें एक मज़बूत फ़्रैंचाइज़ी बनने की क्षमता है.

 

ये भी पढ़ें:-Awarapan 2 Records: ‘आवारापन 2’ ने उड़ा दिए ‘धुरंधर’-‘सिकंदर’ के परखच्चे, एडवांस बुकिंग में बनाया इतना तगड़ा रिकॉर्ड

ब्लाकबस्टर बता रहे लोग
एक और एक्स यूजर ने लिखा, “शुरुआती 20 मिनट देखकर ही लग रहा है कि यह ब्लॉकबस्टर होगी, आवारापन 2, इमरान हाशमी “

 

इमरान हाशमी हैं आवारापन 2 की जान
एक और ने लिखा, “ आवारापन 2 का पहला हाफ थोड़ा धीमा है, लेकिन बीच-बीच में ज़बरदस्त पल देखने लायक हैं और इमरान हाशमी का करिश्मा पूरी महफ़िल लूट लेता है। देखते हैं कि दूसरा हाफ कैसा रहता है.

 

एक और ने फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर
एक और यूजर ने लिखा, “एक ब्लॉकबस्टर फिल्म, कई जबरदस्त मोमेंट्स, म्यूजिक शानदार है, इमरान हाशमी फ़िल्म की जान हैं,सिनेमैटोग्राफ़ी बेहतरीन है, स्क्रीनप्ले तेज़ रफ़्तार है, दिशा पटानी बहुत अच्छी लगीं हैं. डायलॉग्स असरदार हैं, 5 में से 4 रेटिंग.

 

कई और यूजर्स ने भी आवारापन 2 की जमकर तारीफ की है

 

 आवारापन 2 की कास्ट
इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 2’ में शिवम पंडित के तौर पर कमबैक किया है. ये  उनके करियर के सबसे यादगार किरदारों में से एक है. इस सीक्वल में दिशा पाटनी, शबाना आज़मी और सुविंदर विक्की भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है और इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. 

 

Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है ‘बंटवारा 1947’

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *