Headlines

Trisha krishnan Viral Video : … तो विजय नहीं, तृषा बनेंगी तमिलनाडु की सीएम? 12 साल पुराना वीडियो वायरल


Trisha krishnan Viral Video : सोशल मीडिया पर एक अजीब और दिलचस्प चर्चा तेजी से वायरल हो रही है.  इसमें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे थलपति विजय और मशहूर अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं. चुनाव परिणामों और राजनीतिक हलचल के बीच एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों की कल्पनाओं को और हवा दे दी है. थलपति विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत हासिल की है और उनकी पार्टी TVK ने 108 सीटें जीत ली हैं. इसी बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जिन्हें विजय की करीबी दोस्त और लकी चार्म बताया जा रहा है. इस वायरल वीडियो में एक 12 साल पुराने वीडियो में तृषा ने भविष्य में मुख्यमंत्री बनने की बात कही थी. इसी वजह से लोग अब मजाक और अटकलों के तौर पर यह भी कह रहे हैं कि क्या विजय नहीं, बल्कि तृषा बनेंगी तमिलनाडु की सीएम. 

वायरल वीडियो में क्या है?

थलपति विजय और तृषा दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर समय-समय पर फैन थ्योरी और अफवाहें फैलती रहती हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह काफी पुराना बताया जा रहा है. इसमें तृषा कृष्णन एक इंटरव्यू के दौरान तमिल में बातचीत करती नजर आती हैं. इस वीडियो में तृषा कॉन्फिडेंस के साथ एक दिलचस्प बात कहती हैं, जिसे लोग अब भविष्यवाणी की तरह जोड़कर देख रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – बीजेपी कार्यालय में बटीं नमो झालमुड़ी, बंगाल जीत का कार्यकर्ताओं ने यूं मनाया जश्न, वीडियो वायरल

वीडियो में क्या कहा गया था?

वायरल क्लिप में तृषा से एक रिपोर्टर सवाल करता है कि क्या वह भविष्य में राजनीति में जाएंगी. इस पर तृषा मुस्कुराते हुए आत्मविश्वास के साथ जवाब देती हैं. वह कहती हैं कि मुझे अपने आप पर भरोसा है, आप इंतजार कीजिए और देखिए. लगभग 10 साल दीजिए. इसी बयान को अब लोग अलग-अलग तरीकों से जोड़कर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज में भविष्य की भविष्यवाणी बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि हर पुराना वीडियो अब भविष्य की कहानी जैसा लगने लगा है. कुछ लोग विजय और तृषा की जोड़ी को लेकर राजनीतिक जोड़ की बातें भी कर रहे हैं. वहीं कई लोग इसे सिर्फ सोशल मीडिया का बढ़ा-चढ़ाकर किया गया ट्रेंड बता रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – बंगाल में बदलती हवा! ‘झालमुड़ी vs मछली भात’ पर सियासी जश्न का संग्राम, सोशल मीडिया पर छिड़ी मजेदार बहस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *