Headlines

छुट्टे नहीं थे तो दूल्हे ने ब्लिंकिट वाले को ऐसे किया पेमेंट, वायरल वीडियो देख आपकी भी छूट जाएगी हंसी


शादियों का सीजन है, ऐसे में मजेदार घटनाएं ना हों ऐसा हो ही नहीं सकता. कभी दुल्हन का डांस लोगों को हंसा देता है तो कभी दूल्हे का आत्मविश्वास पूरी बारात ही वापस लौटा देता है. लेकिन इस बार वायरल हुए वीडियो ने न केवल लोगों को हंसाया बल्कि हैरान भी कर दिया. जहां एक दूल्हे ने ब्लिंकिट से आए अपने सामान का पेमेंट जिस अंदाज में किया वही वीडियो के वायरल होने की वजह बन गया. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल है जिसे देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

खुल्ले नहीं थे तो ब्लिंकिट वाले को पहना दी नोटों की माला

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शादी की तैयारियों के बीच दूल्हे के घर ब्लिंकिट से ऑर्डर आता है. ऑर्डर की कीमत कुल 2000 रुपये थी और एजेंट को खुल्ले पैसे चाहिए थे. लेकिन घरवालों के पास छुट्टे ना होने की वजह से दूल्हे को ही इस पेमेंट का जुगाड़ करना पड़ा. हुआ कुछ यूं कि दूल्हे ने अपनी नोटों की माला जिसमें पूरे 2100 रुपये थे, ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर के गले में डाल दी, जिससे एक बार में पेमेंट का पूरा झंझट ही खत्म हो गया.

माला पहन हैरान रह गया डिलीवरी बॉय

अब दूल्हे की माला अपने गले में देख एक बार के लिए ब्लिंकिट वाला भी हैरान रह गया, लेकिन बाद में उसने इस रकम को मुस्कुराते हुए स्वीकर किया. जिसके बाद घर वालों ने मजाक करते हुए कहा कि आपको इस माला से खुद ही नोट अलग करने होंगे. इस दौरान सारा माहौल हल्का फुल्का हो जाता है और सभी इस पर हंसकर रिएक्ट करते हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: स्पीड ब्रेकर पर दीदी की हाई जंप… स्कूटी सवार लड़की हवा में उछली, फिर… देखें वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, तरीका अच्छा है इस्तेमाल करना पड़ेगा

वीडियो को shridhar_bhavya7 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…कितना स्वीट है ब्लिंकिट वाला. एक और यूजर ने लिखा…ये भैया बेचारे घर जाकर फिर मेहनत करेंगे. तो वहीं एख और यूजर ने लिखा…तरीका अच्छा है, मैं भी इस्तेमाल करुंगा अपनी शादी में.

यह भी पढ़ें: सांप को पकड़ने आया शख्स करने लगा खिलवाड़, नागराज की एक फुंकार ने ले ली जान; मौत का लाइव वीडियो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *