Headlines

Raja Shivaji Box Office: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बनाया रिकॉर्ड, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म


रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है. फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है. फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है. इसी के साथ फिल्म चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म बन गई है.

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 5 दिनों में 52.68 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म ने नेट 46.90 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म भी बन गई है. फिल्म ने 2016 में आई ‘नटसम्राट’ को पछाड़ दिया है. ‘नटसम्राट’ ने 46 करोड़ की कमाई की थी. ‘नटसम्राट’ में नाना पाटेकर नजर आए थे. इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था.

इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी ‘राजा शिवाजी’?
‘राजा शिवाजी’ से आगे ‘सैराट’, ‘बाईपण भारी देवा’, Ved हैं. ‘सैराट’ 2016 में आई थी. फिल्म ने 110  करोड़ कमाए थे. वहीं बाईपण भारी देवा 2023 में आई थी और फिल्म ने 90.50 करोड़ कमाए थे. तीसरे नंबर पर Ved है. फिल्म ने 73 करोड़ कमाए थे. Ved में रितेश और जेनेलिया नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- सिटाडेल 2 रिव्यू: बिना चावल की बिरयानी निकली प्रियंका चोपड़ा की ये सीरीज, न सस्पेंस, न थ्रिल न ढंग की कहानी

‘राजा शिवाजी’ का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म ने पहले दिन नेट 11.35 करोड़ कमाए थे. दूसरे दिन फिल्म ने 10.55 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ कमाए. चौथे दिन फिल्म ने 5.6 करोड़ कमाए और पांचवें दिन फिल्म ने 4.90 करोड़ कमाए. इस फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. रितेश देशमुख ने ही फिल्म को डायरेक्ट किया है. फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया है. 

ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार ने करवाई आंख की सर्जरी, काम से लिया ब्रेक, पढ़ें पूरी डिटेल्स

रितेश के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और जेनेलिया देशमुख जैसे स्टार्स भी नजर आए. इस फिल्म से रितेश के बेटे ने भी डेब्यू किया है. वहीं फिल्म में सलमान खान कैमियो रोल भी है. सलमान खान ने अपने कैमियो से जान डाल दी. उनके रोल की हर तरफ चर्चा हुई.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *