उत्तर प्रदेश के गोंडा में तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पूजा-पाठ एवं तंत्र-मंत्र के नाम पर कूटरचना कर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रुपये 1 लाख 99 हजार 500 रुपये नगद बरामद किए हैं.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में पीली एवं सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए हैं. साथ ही कूटरचित निर्वाचन पहचान पत्र, विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, मोबाइल पार्ट्स व चार्जर तथा फर्जी नम्बर प्लेट लगी आई-10 कार बरामद की गई है.
Barabanki News: सट्टेबाजी और लक्जिरियस लाइफस्टाइल की चाहत ने बनाया चोर, पकड़े गए 5 दोस्त
पुलिस ने गिरफ्तार किए 5 आरोपी
कोतवाली नगर और सर्विलेंस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूजा पाठ तंत्र मंत्र के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी करने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 1 लाख 99 हजार 500 नगद, एक बिना नंबर प्लेट लगी कार भारी मात्रा में पीले और सफेद धातु के आभूषण विभिन्न कंपनी की मोबाइल फोन और पहचान पत्र बरामद हुए हैं.
यह एक संगठित गिरोह है जो पूजा पाठ और तंत्र मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने का काम करता था. पकड़े गए पांचो आरोपियों में से चार मेरठ और एक बुलंदशहर का रहने वाला है. सभी पकड़े गए आरोपी गैर समुदाय के हैं. कोतवाली नगर क्षेत्र में सोनार गली में एक सोनार पूजा पाठ के नाम पर ठगी की थी. पूरे मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 5 को गिरफ्तार किया है.
मामले में 5 के खिलाफ दर्ज की गई थी शिकायत
इस मामले को लेकर पंडित रामस्वरूप शर्मा समेत 4 लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली थाने में शिकायत दी गई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने का तरीका बिल्कुल अलग था.
आरोपियों द्वारा पहले तंत्र-मंत्र की समस्या के समाधान के लिए पर्चे बांटे जाते थे. इस बीच अगर कोई इनसे संपर्क करता तो उससे घर में विशेष पूजा के लिए कहा जाता था. लोगों से सोने-चांदी के आभूषण एक स्टील के डिब्बे में रखवाए जाते और मुख्य आरोपी इन्हें सांप के जरिए डराता था. जैसे ही परिवार के लोग इस सांप से डरते यह लोग आभूषणों को निकाल लिया करते थे.
चंपावत रेप केस में बड़ा मोड़, सामने आई साजिश की आशंका, बदल गई जांच की दिशा
