बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या ने पश्चिम बंगाल में सियासी उबाल ला दिया है. बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे पर हमलावर हैं. इस बीच AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वो हर किस्म की हिंसा की निंदा करते थे, निंदा करते हैं और निंदा करते रहेंगे. किसी भी कीमत पर हिंसा नहीं होनी चाहिए.
किसी को भी जान लेने का अधिकार नहीं- वारिस पठान
वारिस पठान ने कहा, “किसी को भी किसी की जान लेने का अधिकार नहीं है. सबको कायदा-कानून का पालन करना है, सम्मान करना है. सभ्य समाज में ये नहीं होना चाहिए. प्री-पोल वॉयलेंस हो या पोस्ट-पोल वॉयलेंस हो. चुनाव साफ सुथरे तरीके से होनी चाहिए. लेकिन वहां देखने की बात ये है कि हमारे पास इतने सारे वीडियो आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हैं. लोग पथराव कर रहे हैं, आगजनी हो रही है और पुलिस-प्रशासन खड़े होकर तमाशा देख रहा है.”
मुंबई: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा, तरबूज के सैंपल में क्या मिला?
केंद्र सरकार से वारिस पठान ने की ये मांग
इसके आगे उन्होंने कहा, “आपको वहां भेजा किस लिए गया है, आप उसको रोकिए न. मगर आप तो कुछ कर ही नहीं रहे हैं. पब्लिक देख रही है कि आप हाथ पर हाथ रखकर क्यों बैठे हैं? हम तो चाहेंगे कि केंद्र सरकार और प्रशासन इस बात का संज्ञान ले और एडिशन फोर्सेज को एक्शन में लाना चाहिए. जो भी इस हिंसा में शामिल हों, चाहे वो किसी भी पार्टी के हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उनको जेल में डालना चाहिए.”
‘पब्लिक का जनादेश सबको मानना पड़ेगा’
वारिस पठान ने कहा कि वोट डालने का अधिकार सबको है. सबने अपने अधिकार का इस्तेमाल किया है. पब्लिक का जनादेश सबको मानना पड़ेगा. उन्होंने मांग की कि सीबीआई के साथ में केस दिया जाए और स्पेशल जांच हो. अगर आपने यहां इसको नहीं रोका तो ये दूसरे राज्यों में भी हो सकता है. AIMIM नेता ने कहा, “मैं किसी एक पार्टी का नाम नहीं लेता. किसी पार्टी का समर्थन नहीं करता. मैं कानून की बात करता हूं.”
Mumbai News: ‘बहू के अंदर चुड़ैल है’, ससुर ने चप्पलों से पीटा, तंत्र-मंत्र से का भी आरोप, केस दर्ज
