Headlines

झारखंड: चाईबासा में सब्जी विक्रेता पर जानलेवा हमला, तीरों से बनाया निशाना; जांच में जुटी पुलिस


झारखंड के चाईबासा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां झींकपानी थाना क्षेत्र में सब्जी विक्रेता चोया बिरुली पर एक बाद एक 20 तीर मारे गए, जिसमें तीन तीर उसके शरीर में घुस गए, नाजुक हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि आरोपी अभी फरार है. पुलिस के मुताबिक उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बिरुली पर हमला उस वक़्त हुआ जब वह गांव से सब्जी लेकर बाजार में बेचने जा रहा था. आरोपी की पहचान डोप बिरुली के रूप में हुई है, लेकिन घटना की वजह का पता नहीं चल सका है. डॉक्टर उसके शरीर में घुसे तीर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Seraikela News: सरायकेला में अपराधी बेखौफ! दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी पर फायरिंग और लूट, दहशत का माहौल

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, झींकपानी थाना क्षेत्र के बेटेया गांव निवासी चोया बिरूली शनिवार को अपने गांव से सब्जी लेकर जोड़ापोखर हाट में बेचने जा रहे थे. रास्ते में छुपकर बैठे चिड़ियापहाड़ी गांव निवासी दोपे बिरूली ने उन पर तीर से हमला शुरू कर दिया. आरोपी ने एक-एक करके 20 तीर चलाए जिसमें 3 तीर चोया बिरूली के शरीर में जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. 

शरीर में घुसे तीर निकालने में जुटे डॉक्टर

स्थानीय लोगों ने चोया बिरूली को घायल हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी. झींकपानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सदर अस्पताल चाईबासा ले गई. सदर अस्पताल में चिकित्सकों की टीम शरीर में घुसे तीर निकालने में जुटी है. घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक अभी घायल की स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा.

पुलिस ने शुरू की जांच

झींकपानी थाना की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जबकि अभी दोनों में विवाद या घटना की वजह पता नहीं चल सकी है. पुलिस अभी घायल की स्थिति सामान्य होने की प्रतीक्षा कर रही है, ताकि पूछताछ की जा सके.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: सरायकेला में करंट से जंगली हाथी की मौत, अवैध बालू खनन और बिजली तार पर उठे सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *