Headlines

Barabanki News: बाराबंकी में गैस न मिलने पर बीच सड़क पर सिलेंडर लेकर लेटा युवक, मची अफरा-तफरी


बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर में शनिवार (9 मई) को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भरा हुआ गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज एक युवक ने बीच सड़क पर लेटकर हंगामा शुरू कर दिया. युवक अपने खाली सिलेंडर को साथ लेकर बदोसराय-सफदरगंज मार्ग पर जान जोखिम में डालकर लेट गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों के हाथ-पांव फूल गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनू रावत नामक यह युवक सुबह से ही गैस लेने के लिए सैदनपुर इंडेन सर्विस के चक्कर काट रहा था. बताया जा रहा है कि काफी देर इंतजार कराने और गैस न मिलने से नाराज होकर उसने विरोध का यह आत्मघाती रास्ता चुना. बीच सड़क पर युवक और सिलेंडर के होने से किसी बड़े हादसे की आशंका बन गई थी और कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

50 दिन से नहीं मिला गैस सिलेंडर- पीड़ित सोनू रावत

मामले में पीड़ित युवक सोनू रावत ने अपनी आपबीती बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित का कहना है कि गैस बुक करने के 28 दिन बाद जब वह एजेंसी पर पहुंचा, तो उसे बताया गया कि सिलेंडर 45 दिनों के बाद मिलेगा. आज बुकिंग कराए हुए 50 दिन से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन उसे गैस नहीं दी गई. युवक का आरोप है कि एजेंसी वालों ने उसके पैसे और मोबाइल तक जमा करा लिए और कोई तकनीकी गड़बड़ी बताकर सिलेंडर देने से मना कर दिया. इसी प्रताड़ना और हताशा के चलते वह सड़क पर लेटने को मजबूर हुआ.

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में युवक को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया. पुलिस के हस्तक्षेप और गैस एजेंसी संचालक से तीखी वार्ता के बाद युवक को तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

ये भी पढ़िए- ‘दिल्ली से पर्ची आ गई क्या? सुना है यूपी में…’, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर तंज

आक्रोशित होकर सड़क पर लेट गया युवक

इस मामले में पुलिस ने बताया कि युवक गैस लेने आया था, लेकिन तकनीकी कारणों से उसके मोबाइल पर डीएससी (डिजिटल सब्सक्रिप्शन कोड) नहीं आ पा रहा था. इसी बात को लेकर वह आक्रोशित होकर सड़क पर लेट गया था. वहीं गैस एजेंसी के संचालक मोहम्मद फैज का कहना है कि युवक के मोबाइल पर कोड भेजा गया था लेकिन वह रिसीव नहीं हो रहा था. उन्होंने यह भी दावा किया कि युवक नशे की हालत में लग रहा था. फैज ने स्पष्ट किया कि एजेंसी पर ज्यादातर होम डिलीवरी की व्यवस्था है, लेकिन जो लोग वहां आते हैं उन्हें भी नियमतः गैस दी जा रही है. फिलहाल पुलिस प्रशासन के दखल के बाद मामला सुलझ गया है.

ये भी पढ़िए- यूपी में कल 3.30 बजे कैबिनेट विस्तार, शपथ के लिए इन नेताओं को गया फोन, कई मंत्रियों का कट सकता है पत्ता!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *