Headlines

Sonam Kapoor Son Name: सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, जानें क्या होता है मतलब, शेयर की फुल फैमिली फोटो


एक्ट्रेस सोनम कपूर मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. वो दो बेटों की मां बन चुकी हैं. उनके बड़े बेटे का नाम वायु है. अब एक्ट्रेस ने छोटे बेटे के नाम की भी अनाउंसमेंट कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है. इसमें सोनम ने बताया कि उन्होंने बेटे का नाम क्या रखा है. साथ ही बेटे की झलक भी शेयर की.

ये भी पढ़ें- Raja Shivaji BO Day 9: ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 70 करोड़ क्रॉस हुआ कलेक्शन

सोनम कपूर के दूसरे बेटे का नाम
सोनम ने पोस्ट कर लिखा, ‘एकादसी के पवित्र दिन भगवान विष्णु की कृपा से हमारे घर दूसरा बेटा हुआ. प्यार और आभार के साथ हम वेलकम करते हैं ‘रुद्रलोक कपूर आहूजा’ का. वेदों में ‘रुद्र’ rud से बना है, जिसका मतलब होता है ‘दहाड़ना’. शक्तिशालियों में सबसे ज्यादा शक्तिशाली. वो जो दुखों को मिटा दे. तूफान, सांस के पीछेकी दिव्य शक्ति. ये वायु से बहुत कनेक्टेड है. वो प्राण जो सभी जीवों में बहती है. हमारे पहले बेटे का नाम वायु है, जो जीवन के पालक हैं. रुद्र के साथ ये निरंतरता का उदय होता है. अपने नाम की तरह रुद्र निडर, दयालु, शक्ति-लाइट के फोर्स बने. आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आभार के साथ,
सोनम, आनंद, वायु और रुद्र.’

ये भी पढ़ें- ‘मैं रोती नहीं रुलाती हूं…’, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लॉन्चिंग में जैस्मिन भसीन ने हर्ष गुजराल को दिखाए तेवर

इसी के साथ सोनम ने फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने रुद्र की झलक दिखाई. एक फोटो में सोनम रुद्र को सीने से लगाए दिखीं. वहीं दूसरी फोटो में आनंद ने रुद्र को हाथों में लिया था. फोटो में उनके बड़े बेटे वायु भी नजर आए. कपल की ये फुल फैमिली फोटो वायरल है. सभी इसमें खुश और एक्साइटेड दिखे. बता दें कि सोनम ने 29 मार्च 2026 को बेटे रुद्रलोक को जन्म दिया था. वहीं उन्होंने अगस्त 2022 में बड़े बेटे वायु को जन्म दिया था. सोनम और आनंद अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *